अवकाश की लिस्ट जारी: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में स्थानीय अवकाश की घोषणा… देखिये किन-किन जिलों में कब-कब रहेगी छुट्टियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से कलेक्टर स्थानीय जरूरतों के मुताबिक स्थानीय अवकाश की घोषणा की हैं। कई जिलों में कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश घोषित कर दिये हैं, जबकि कई जिलों में स्थानीय अवकाश घोषित किये जा रहे हैं। तीन जिलों से स्थानीय अवकाश की सूची जारी हुई है। अंबिकापुर, बालोद के साथ-साथ बिलाईगढ़ से स्थानीय अवकाश की सूची जारी हो गयी है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्थानीय अवकाश
20 जून 2023 को रथयात्रा, 13 नवंबर 2023 को गोवर्धन पूजा और 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी को जिले में स्थानीय अवकाश रहेेगा।

बालोद में स्थानीय अवकाश
2023 में 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को गणेश चतुर्थी, 23 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को महानवमी और 13 नवंबर को दिन सोमवार गोवर्धन पूजा को बालोद जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

अंबिकापुर में स्थानीय अवकाश
अंबिकापुर में कलेक्टर कुंदन कुमार ने 25 सितंबर को ढोल ग्यारस यानि करमा, 23 अक्टूबर 2023 महानवमी और 13 नवंबर 2022 गोवर्धन पूजा को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। ये तीनों छुट्टियां सोमवार को मिली है, जाहिर है शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए इन तीनों स्थानीय अवकाश की वजह से वीकेंड लंबा मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...