VIDEO: दुर्ग रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आया मजदुर: ट्रैक में काम करते वक्त ठेका श्रमिक को आ गया चक्कर… बेहोश हो कर पटरी पर गिरा और आ गई ट्रैन, फिर…

दुर्ग। दुर्ग रेल्वे स्टेशन में सोमवार को हादसा हो गया जिसमें ट्रैक में काम कर रहा एक ठेका श्रमिक ट्रेन की चपेट में आ गया। चपेट में आने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। 108 टीम ने प्राथमिक उपचार कर घायल युवक को हॉस्पिटल भर्ती कराया है।

प्राप्त सुचना के मुताबिक, युवक का नाम राकेश पांडेय है (36 वर्ष) और वह मध्यप्रदेश का रहने वाला है। ठेका श्रमिक ट्रैक पर कार्य कर रहा था। काम करते हुए उसे चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर पटरी पर गिर गया। इसी दौरान वह ट्रेन के चपेट में आ गया।

इस हादसे में युवक के हाथ के मसल्स और चमड़ी उखड़ गयी है। वहीं दाएं पैर की सभी उंगलियां कट गई है। सूचना मिलने पर 108 के पायलट रविन्द्र कुमार देवदास और ईएमटी सुमन ठाकुर तुरन्त घटना स्थल पहुँचें और घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर श्रमिक को जिला अस्पताल में एडमिट कराया। फिलहाल डाक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है।

देखिये वीडियो :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...