रायपुर के फूडहर में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के राजनैतिक विंग की हुई घोषणा… प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल बोले सभी 90 विधानसभा सीटों में उतारेंगे प्रतयाशी

रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की राजनैतिक विंग की घोषणा पगबंधी जोहार के विशाल सभा में शनिवार को राजधानी रायपुर के फुंडहर के भाठा से की गई। जिसमे विधिवत सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल की पगबन्दी की गई। सभा में चुनाव आयोग की ओर से पंजीकृत क्षेत्रीय दल के नाम एवं आवंटित चुनाव चिन्ह का भी ऐलान किया गया। कार्यक्रम में अमित बघेल ने बताया की छग के विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी उतारे जाएंगे। आमसभा के पगबंधी जोहार नामकरण के पीछे का विश्लेषण कर बताया की जब भी नई पीढ़ी को घर की मुखियाई सौंपी जाती हैं। तो विधिवत उनकी पगबन्दी की जाती है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के सिर पर पगड़ी बांधकर पगबंधी नामक रस्म अदा की गई। उन्होंने कार्यक्रम मे बताया की यह एक तरह से पुराने युग की घिसी-पिटी दिल्लीवादी राजनीति को खत्म कर वास्तविक क्षेत्रीय समस्याओं से रूबरू होकर मजबूत छत्तीसगढ़यावादी राजनीति की जोरदार शुरुआत की गई है। ऐतिहासिक मौके पर राजनैतिक विंग की भी विधिवत घोषणा की गई।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष यसवंत वर्मा ने किया।इस अवसर पर प्रमुख़ रूप से अमित बघेल, नरेश बघेल, आई एस मनु, महेंद्र कस्यप, विश्णु बघेल, प्रकास बघेल, नरसिंग साहू सहित हजारो लोग उपस्थित थे।

रायपुर के जिलाध्यक्ष धीरेन्द साहू ने स्वागत भाषण में कहा कि, छग में एक स्वर्णिम इतिहास लिखा जा रहा है। छतीसगढ के हक लड़ने वाली पार्टी की स्थापना हो रही है।राजनतिक का हिस्सा बनाने जा रहे है।संगठन को दोनो पार्टी देख रहे है।दोनो पार्टी डमी प्रत्याशी उतार रहे है।छतीसगढ की भविष्य को लिखने जा रहे है। इसमें मेरे बच्चों का भविष्य दिख रहा है।मैं एक आम कार्यकर्ता मेरे को बहुत आगे बढ़ा दिए है।आज भी तीन सेनानी सेंट्रल जेल में बंद है। आपकी कुर्बानी ब्यर्थ नही जाएंगी।आपके पास जब हमारे साथी आयेगे तो उनको मदद करेंगे।

वक्ता छतीसगढ़ क्रांति सेना की प्रदेश अध्यक्ष लता राठौर ने कहा कि, यह संघर्स का अंतिम चरण है। नौ साल पहले जो सुरुआत किये थे।अब छग में सरकार बनाने का प्रयास करेगे।सेना में जुड़ने के लिये कोई लालच नही थी।यही हमारी ताकत है।अपने राज्य में ही हक लड़ने सांमने आती और तो जेल भेज दिया जाता है।जब तक हम सरकार नही बनायेगे तो क्या कर सकती है। अब हमको अपने जल जंगल जमीन को बचाने का प्रयास करना है। महिलाओ ने दिल्ली से लेकर कोर्ट में लड़ाई लड़ रही। लेकिन छग में छठ, चेंडीचड् का छुट्टी दिया गया है। हम सबको साथ देने का काम करना है। छतीसगढ क्रांति सेना परिवर्तन लाना चाहती है। यहां के मूल लोगो को मिल जुल कर लड़ाई लड़ना है। नया पीढ़ी के लिये इतिहास बन रहा है।मेरे को आज ख़ुशी हो रही है की में यहां जन्म ली हु।अब कार्य करने का अवसर मिल रहा है। छतीसगढ़ सेना की प्रेरणा से काम कर रही है। छठ चेटीचन्द के छुट्टी निरस्त करने का काम अमित बघेल करेगे।जब हमारे हाथ मे नेतृतव होगा तभी छतीसगढ़ का विकास होगा।स्वामी आत्मानन्द के नाम से इंग्लिश स्कुल खोला गया है।जबकि हिंदी का स्कूल खुलना चाहिये। किसको विधानसभा चुनाव में पटकनी देना है। यह आप बता देंगे। अब हम लोग तलवार उठाएगे। हम लोगो को साथ चलना है। जरूरी है की हमारी सरकार बनना चाहिये। टंगिया का बेट नही बनना है।ढाई करोड़ की जनता एक हो तो हमारी छत्तीसगढ़ में सरकार बनने से कोई नही रोक सकता।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आत्मनिर्भर बनने महिलाओं को किया जागरूक, श्रुति फाउंडेशन ने...

दुर्ग। श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था ने महिला स्व सहायता समूहों की बहनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। रूपलता साहू संस्था की दुर्ग जिला...

पहले ही साल में रूंगटा इंटरनेशनल स्किल्स यूनिवर्सिटी ने...

भिलाई. प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग के तहत पहले चरण का सीट आवंटन बुधवार को जारी हो गया।...

CG – TI सस्पेंड: बिना सुचना दिए थाना प्रभारी...

TI suspended अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर एसपी ने लेनदेन और बिना अनुमति के पुलिस टीम को बंगाल भेजने वाले थाना प्रभारी और दो हेड कांस्टेबल...

देव सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: MLA...

भिलाई। आज भिलाई नगर के युवा एवं ऊर्जावान विधायक देवेंद्र यादव ने बिहार के औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक त्रेतायुगीन पश्चिमाभिमुख सूर्य मंदिर...