भिलाई में प्रेमिका को प्रेग्नेंट कर भागा प्रेमी: शादीशुदा महिला का हो गया पति के दोस्त से अफेयर… गर्भवती होने पर आशिक को हो गया फरार… पीड़िता ने पुलिस में की शिकायत, पढ़िए पूरा मामला

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से लव सेक्स और धोखे का मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को गर्भवती किया फिर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया की वो 6 महीने की प्रेग्नेंट है और ये बच्चा उसके पति के दोस्त का है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कुम्हारी थाना प्रभारी संजीव मिश्रा ने बताया कि उनके पास 29 एक वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति के दोस्त हरप्रीत उर्फ शेट्ठी (35 साल) निवासी मध्य प्रदेश से उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। दोनों के बीच रिश्ता गहरा हुआ और महिला गर्भवती हो गई।

हरप्रीत एक साल पहले मध्य प्रदेश से यहां काम करने आया था। वो महिला के पति के साथ होटल में काम करता था। काम करने के दौरान दोनों के बीच दोस्ती पक्की हुई। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी शुरू हो गया था। पति को भनक भी नहीं लगी और हरप्रीत का दिल उसकी पत्नी पर आ गया।

समय गुजरता गया, धीरे-धीरे दोनों फोन पर बातें करने लगे और फिर हरप्रीत ने उससे प्यार का इजहार किया। हरप्रीत ने ही उससे कहा था कि वो अपने पति का तलाक दे देगी तो वो उसे अपने साथ रख लेगा। महिला ने भी पति को छोड़ने की बात पर हामी भर दी और ये नाजायज रिश्ता जारी रखा।

जब महिला ने हरप्रीत से अपने गर्भवती होने की बात बताई और पति से अलग होकर शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। महिला के दबाव डालने पर उसने दूरिया बनानां शुरू कर दिया और एक दिन बगैर बताए वो भाग गया। एएसपी सिटी अभिषेक झा ने बताया कि कुम्हारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

उनका कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रसव के बाद कोर्ट के आदेश पर बच्चे का डीएनए टेस्ट भी करा सकते हैं। उससे महिला ने जो आरोप लगाए हैं उसकी सच्चाई भी सामने आ जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...