जामुल, दुर्ग। DAV पब्लिक स्कूल ACC जामुल में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ सोमवार 30 दिसंबर 2024 को हुआ। खेल उत्सव के प्रथम दिवस में अनिल कुमार (उत्पादन प्रमुख, जामुल सीमेंट वर्क्स, अडानी समूह), प्रशांत कुमार (रीजनल ऑफीसर डी.ए.वी.सी.जी.जोन ‘ए’), धर्मेश शर्मा (एच. आर. प्रमुख एसीसी, अडानी समूह एसीसी), विकास पवार (सिविल विभाग प्रमुखअडानी समूह), महिला संगिनी क्लब की सदस्या एवं अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ के साथ ही डी.ए.वी.गान से हुई। तत्पश्चात विद्यालय प्राचार्य डॉ. बी.पी. साहू द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के समूह द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। उत्सव की अगली कड़ी में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा खेल-ध्वज फहराया गया है। विद्यालय के सभी सदन गंगोत्री, हिमाद्री, कंचनजंगा एवं यमुनोत्री सदन के बच्चों द्वारा विद्यालय नायक की अगुवाई में भव्य परेड की गई। इसी क्रम में विद्यालय के राष्ट्रीय विजेताओं द्वारा खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर अतिथियों द्वारा हवा में गुब्बारे उड़ाए गए इसी के साथ खेल उत्सव के शुभांरभ की घोषणा की गई।
त्पश्चात विद्यालय के खेल नायक पीयूष साहू द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में विद्यालय प्राचार्य द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक खेल नृत्य की जोशपूर्ण प्रस्तुति एवं योग मुद्राओं के माध्यम से बच्चों ने सभी दर्शकों को योग से होने वाले लाभ का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि श्री प्रशांत कुमार ने अपने उद्बोधन के द्वारा इस कार्यक्रम की सराहना की एवं अपना मार्गदर्शन दिया। मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने बचपन को याद किया और खेल के महत्त्व पर प्रकाश डाला। खेल की शुरुआत ‘सेक रेस’ से हुई। तत्पश्चात नन्हें-मुन्हें बच्चों के ‘पिक एंड रन’ ‘मैथेमेटिकल रेस’ का सभी ने आनंद उठाया। कक्षा VI से XII के लिए 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ रिले दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट आदि विभिन्न ट्रैक और फील्ड खेल आयोजित किए गए।
विद्यालय में अन्य खेलों के साथ- साथ अभिभावकों एवं अतिथियों के मंनोरंजन हेतु बुक बेलेंसिंग’ एवं ‘बलून ब्लोइंग खेल रखे गए। जिसमें महिलाओं के खेल में प्रथम सीता सिंह, द्वितीय चंद्रकला एवं तृतीय दीप्ती वर्मा रहीं। पुरूष वर्ग में प्रथम महेन्द्र वर्मा द्वितीय, श्री प्रशांत कुमार (रीजनल ऑफीसर डी.ए.वी.सी. जी. जोन ‘ए’) एवं तृतीय विकास पवार रहे। क्रमशः जूनियर विद्यार्थी वर्ग के समग्र खेलों में आकांक्षा सिंह ठाकुर एवं प्रिंस का, माध्यमिक वर्ग में आशीष मंडल एवं समृद्धि शर्मा एवं सीनियर वर्ग में अथर्व साहू एवं तान्या सिंह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अग्रणी रहे। सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स मेनशिप का खिताब रिया हेम्ब्रम एवं मोहम्मद फ़ैजान को मिला। चारों सदनों में विजेता कंचनजुंगा सदन एवं यमुनोत्री सदन उपविजेता रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक विजेताओं को भी विशेष पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। खेल उत्सव के समापन में विद्यालय प्राचार्य डॉ बी.पी. साहू ने सभी विजेताओं को बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए खेल ध्वज का अवरोहण कर विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक भूपिन्दर सिंह को आगामी खेल उत्सव के लिए सौंपा एवं मशाल को शांत करने के साथ ही खेल उत्सव के समापन की घोषणा की गई। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका सुपर्णा बोस ने सभी अतिथि एवं अभिभावकों को इस खेल उत्सव की सफलता के साक्षी बनने हेतु धन्यवाद दिया। मंच संचालन संघमित्रा, कुसुम पांडे, कोमल श्रीवास्तव एवं शगुफ्ता सिद्धिकी ने किया।