ब्रेकिंग: भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा; ठेका श्रमिक की गयी जान…कर्मी के ऊपर गिरी चेन

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कई दिनों से लगातार हादसे होते जा रहे है। आज दोपहर भी बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में फिर से एक ठेका कर्मी की मौत हो गई है। एक सप्ताह के भीतर प्लांट के अंदर ये चौथी दुर्घटना है। इसमें अब तक दो कर्मचारियों की मौत हो गई और 5 अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

बीएसपी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कन्वर्टर शॉप में गुरुवार दोपहर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान इसी दौरान एक मजदूर के सिर पर लोहे की मोटी चेन टूटकर गिर गई। सिर में लांसिक की चेन गिरने से ठेका कर्मी अर्जुन साहू (42 वर्ष) का सिर फट गया। उसे तुरंत लहूलुहान में मेन मेडिकल पोस्ट ले जा गया।

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। कर्मचारी की मौत होने की सूचना मिलते ही BSP के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना के बाद से प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं ठेका कर्मचारियों व उनके नेताओं ने काफी रोष जताया है।

मृत ठेका कर्मी की पहचान अर्जुन साहू के रूप में उसके गेट पास से हुई है। अर्जुन एमजे इंटरप्राइसेस के अंडर में काम करता था। वह 61 बजरंग चौक जोरातराई डुंडेरा का रहने वाला था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...