BSP में एक बार फिर से हादसा, ठेका कर्मी की मौत: मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे BWU के पदाधिकारी… एक सदस्य को नौकरी, इंश्योरेंस सहित ये सुविधाएं दिलाने की ली जिम्म्मेदारी

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसा हुआ है। इस हादसे में ठेका कर्मी की मौत हो गई। इसे लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद BSP प्रबंधन ने मृतक के परिवार से एक नौकरी देने का वादा किया है।

वहीं भिलाई इस्पात संयंत्र मर्चेंट मिल शिपिंग एरिया में मृत कर्मचारी ओमप्रकाश के निवास स्थान खुर्सीपार में उनके परिवार के सदस्यों से बीएसपी वर्कर यूनियन के पदाधिकारी मिलने पहुंची। यूनियन के पदाधिकारी ने परिवार एवं उनके सभी बच्चों को अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, दुर्घटना में मृतक ओमप्रकाश के प्रति दुख व्यक्त किया।

BWU यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा कि BWU यूनियन कर्मचारी परिवार के साथ खड़ी है। मृत कर्मचारी स्वर्गीय ओमप्रकाश के परिवार को पूर्ण सहानुभूति देते हुए दत्ता ने कहा कि उनके परिवार के एक सदस्यों को नौकरी, इंश्योरेंस एवं पेंशन के अलावा समस्त सुविधाएं दिलाने की नैतिक जिम्मेदारी हमारी रहेगी।

इस आश्वासन के पश्चात मृतक परिवार के बच्चों एवं प्रबंधन के बीच बातचीत की गई। प्रबंधन ने यूनियन की मध्यस्थता में कहा कि परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी, 10 लाख रुपए इंश्योरेंस, ठेकेदार के तरफ से तीन लाख रुपए सहयोग राशि, पेंशन, एवं उनके प्रोविडेंट फंड व ग्रेविटी का बकाया राशि पूर्ण रूप से दिया जाएगा। BWU यूनियन की गारंटी एवं विश्वास के बाद परिवार मृतक शरीर का पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गया।

इस मौके पर उनके दोनों पुत्र, छोटे भाई एवं परिवार के सभी मुख्य रिश्तेदार मौजूद थे। जिस पर परिवार ने अपनी सहमति दी। यूनियन के पदाधिकारी ने उच्च प्रबंधन से मांग की है कि इस घटना में दोषी व्यक्ति को बख्शा ना जाए। यूनियन ने मांग की कि सभी संवेदनशील एवं इस तरह के कार्य में प्रशिक्षण से युक्त हाली स्किल वर्कर को रखा जाए ।उनके प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, शिवबहादुर सिंह,दिलेश्वर राव,शेख महमूद , विमल कांत पांडे, राजकुमार सिंह, अमित बर्मन आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...