CG – दहेज कम लाई हो, कहकर एक साल से नवविवाहिता को कर रहे थे प्रताड़ित… फिर पत्नी को मारकर फांसी पर लटकाया… पति और सास-ससुर गिरफ्तार

CG

कुरुद। धमतरी जिले में पति और सास-ससुर ने मिलकर एक नवविवाहिता को दहेज के नाम पर मौत को घाट उतार दिया। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2024 में नोमेश्वरी साहू की शादी ग्राम डोम निवासी तिजेंद्र साहू के साथ हुआ था। शादी के बाद से नोमेश्वरी के पति और सास-ससुर दहेज कम लाने की बात को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। वहीं 26 जनवरी 2025 को इसी बात को लेकर उसके पति और सास-ससुर ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अपना अपराध छुपाने के लिए उन्होंने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया और हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। विवाह के बाद से मृतिका को उसका पति तिजेन्द्र साहू व सास-ससुर दहेज में कम सामान दिये हो और सामान भी सडा गला है कहकर मारपीट व प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू की।

इधर, पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु सिर में चोट लगने से होने की बात कही। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपराध धारा 80(2), 3(5) बीएनएस. दर्ज कर जांच में लिया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के पति आरोपी तिजेन्द्र साहू को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। आरोपी पुलिस को ज्यादा देर गुमराह नहीं कर पाया और उसने पत्नी की हत्या करने की बात कबूल किया। आरोपी ने बताया कि मृतिका नोमेश्वरी साहू के सिर को दीवाल में टक्कर मारकर, नारियल बुच रस्सी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नारियल बुच की रस्सी को जब्त कर लिया गया है। साथ ही प्रताड़ना मामले में आरोपी के माता-पिता को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

(01) तिजेन्द्र साहू पिता मिश्री लाल साहू उम्र 26 वर्ष साकिन डोमा थाना भखारा, जिला धमतरी(छ.ग.)

(02) मिश्री लाल साहू पिता स्व0 ईतवारी राम साहू उम्र 51 वर्ष साकिन डोमा थाना भखारा, जिला धमतरी(छ.ग.)

(03) फगनी बाई साहू पति मिश्री लाल साहू उम्र 45 वर्ष साकिन डोमा थाना भखारा, जिला धमतरी(छ.ग.)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...