BSP में हादसे ने बढ़ाई चिंता: रात में मिल में लगी भीषण आग…बाल-बाल बचे कर्मी, करोड़ों की कई मशीनें जल गईं, प्रोडक्शन भी प्रभावित

भिलाई। बीएसपी में लगातार हो रहे हादसों ने चिंता बढ़ा दी है। बीती रात को बीएसपी के बार एंड रॉड मिल में आग लग गई। इस अग्निकांड से करोड़ों रुपए की मशीनें जल गई। जिससे काफी नुकसान हुआ है। वहीं कर्मियों ने अपनी जान जैसे-तैसे बचाई है। इस घटना से सरिया उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया।

हुआ क्या था, यह भी जानिए
प्लांट के अंदर बार एंड रॉड मिल में रोज की तरह प्रोडक्शन का काम चल रहा था। रात 9 बजे के करीब यहां अचानक आग लग गई। आग को देखकर वहां काम करके कर्मचारी भाग खड़े हुए। वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

तुरंत इसकी सूचना फायर सेफ्टी विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। लगभग एक डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बीआरएम के कार्मिकों के मुताबिक बीजीबी लाइन-2 के सेलर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

आग लगने से वहां के हाइड्रोलिक, लुब्रिकेशन लाइन का पाइप जल गया। इससे आग की लपटें काफी तेज हो गईं। आग की चपेट में आने से वहां के सभी इलेक्ट्रिकल इक्यूपमेंट जल गए।

आग लगने से मिल के चारों तरफ धुआं फैल गया। आग से करोड़ों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। वहां का इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम भी पूरी तरह से जल गया है।

आग लगने से मिल में सरिया उत्पादन ठप हो गया है। यहां पहले 12 एमएम की सरिया का उत्पादन हो रहा था।आग की सूचना मिलते ही मौके पर बीएसपी के अधिकारी और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के लोग पहुंचे।

कर्मचारियों के मुताबिक आग से कंट्रोल पैनल में अगर ज्यादा नुकसान हुआ होगा तो सरिया उत्पादन काफी लंबे टाइम तक बाधित हो सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...