शांत हो गया छॉलीवुड कोरियोग्रॉफर “निशांत”: उपचार के दौरान निधन…हजारों गानों में किया नृत्य-निर्देशन, सबसे ज्यादा मिला बेस्ट कोरियोग्रॉफर का अवार्ड

भिलाई। छत्तीसगढ़ी फिल्मों और एलबम में कोरियोग्रॉफी करने वाले निशांत उपाध्याय का निधन हो गया। निशांत का उपचार एक अस्पताल में चल रहा था। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी आखिरी फिल्म भूलन द मेज आई थी। जिसमें निशांत ने कलेक्टोरेट में चपरासी का रोल किया है। सफेद पैंट और सफेद टोपी में निशांत ने शानदार अभिनय किया। इस फिल्म में उनका रोल गजब था। ऐसे कई फिल्मों में निशांत ने काम किया था। उनके निधन की सूचना उनके मित्र और छॉलीवुड सुपरस्टार अनूज शर्मा ने दी।


अनूज ने सोशल मीडिया में लिखते हुए बताया है कि-
निशांत अब शांत हो गया …
अब शूटिंग मे मेरे टिफिन को कौन शेयर करेगा ?
मेरी जिन्दगी मे तेरी कमी कोई कभी पूरी नही कर पाएगा लल्ला…
तुम जैसा न कोई था, न कोई है और न कोई होगा…
जिसने लाखों दिलों को अपनी अदा से जीता…
जिसने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को ऊंचाईयों तक पहुंचाया…
जिसने सबसे ज्यादा बेस्ट कोरियोग्राफर का अवार्ड जीता…
जिसने हजारों गानों का नृत्य-निर्देशन किया …
छोटे-बड़े हर कलाकार और निर्माता-निर्देशक के साथ काम किया…
अलविदा मेरे भाई…

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...