भिलाई में महिला के घर में घुस कर छेड़छाड़ करने वाला एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार; बस स्टैंड पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा…

भिलाई। सुपेला में रहने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मेरे द्वारा विरोध करने पर आरोपी घर में प्रवेश कर छेड़खानी करने लगा। महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सुपेला पुलिस ने सक्रियता दिखाई और आरोपी को जल्द ही अपने गिरफ्त में ले लिया। ज्ञात हो कि कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला की रहने वाली प्रार्थिया दिनांक 16.04.2024 को थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि पीड़िता अपने सहेली के साथ घर के पास दुकान गई थी जहां पर जीवन, भूंजि एवं गणेश द्वारा छेड़खानी करने लगे पीडिता अपनी सहेली के साथ डर कर घर आपस आई तो तीनो व्यक्ति घर में प्रवेश कर बेईज्जती करने के नियत से हाथ बांह पकड़ने लगे। प्रार्थिया जोर-जोर से चिल्लाने लगी तब तीनो व्यक्ति घर से भाग गये। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में छेडछाड़ का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला द्वारा महिलाओ पर घटित अपराधों में त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी जीवन लाल एवं गणेश को दिनांक 17.04.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। घटना दिनांक से फरार अन्य आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भूंजी की तलाश लगातार की जा रही थी इसी दौरान आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भूंजी का सुपेला बस स्टैण्ड आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भूंजी को पकड़ा गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 24.05.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, सउनि दिनेश सिंह राजेश सिंह, आर. जुनेद सिद्धीकी, सुरेन्द्र गिरी, लोकेश परिहार, बसंत मढरिया, रमेश यादव का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...