CG Election 2025: एक और निर्विरोध पार्षद चुनी गई BJP प्रत्याशी, कांग्रेस के प्रत्याशी ने ऐन वक्त में कर दिया खेला!

CG

रायपुर। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 से बीजेपी प्रत्‍याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष सोलंकी के खिलाफ कांग्रेस ने शीला साहू को टिकट दिया था। बताया जा रहा है कि आज नाम वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्‍याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में वार्ड 18 से सिंगल नामिनेशन होने से रायगढ़ में बीजेपी की जीत का खाता खुलने के साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हो गयी है। रायगढ़ विधायक और वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने सोलंकी को बधाई दी है। बता दें कि कटघोरा, कोरबा और बिलासपुर एक-एक वार्डों में बीजेपी के प्रत्‍याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले कोरबा नगर निगम में के वार्ड क्रमांक 18 में मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई नरेंद्र देवांगन ने निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश कुमार ने ऐन वक्त में अपना नामांकन दाखिल नही किया था। अब ठीक ऐसा ही मामला रायगढ़ जिला में भी सामने आया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...