छत्तीसगढ़ में एक और भीषण सड़क हादसा: स्कूल से घर लौटते समय 15 बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी… ड्राइवर समेत 5 की हालत गंभीर

Another horrific road accident in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई है। इसके कारण 12 बच्चे घायल हुए हैं। जिसमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी बच्चे स्कूल से वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया है। हादसा फगुरम चौकी क्षेत्र में हुआ है। रोज की तरह आज भी स्कूल की छुट्टी के बाद 15 बच्चे वैन में सवार होकर अपने अपने घर जाने के लिए निकले थे।

इसी दौरान वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी। सभी स्कूली बच्चे सक्ती के सनसाइन स्कूल के बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों को इसती सूचना दी गयी, वहीं स्थानीय लोगों ने भी तत्काल राहल पहुंचाते हुए घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचा।

घायल बच्चों को खरसिया-रायगढ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। बताया गया कि वैन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इसी के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। आस-पास के लोगों की मदद से सभी बच्चों को पास के अस्पताल में पहुंचा गया है। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस और परिजनों को भी जानकारी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर परिजन भी मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...