CG में गैंगरेप की एक और घटना: सामान खरीदने पहुंची थी नाबालिग… किराना दुकान में दुकानदार और उसके दोस्तों ने बना लिया बंधक… रात भर किए दुष्कर्म

CG में गैंगरेप की एक और घटना

भानुप्रतापपुर। कोलकाता, बदलापुर के बाद अब छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से भी गैंगरेप की खबर सामने आ रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही रायगढ़ जिले से भी गैंगरेप की खबर सामने आई थी। पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम डुवा की है। बुधवार शाम को नाबालिग गांव के ही किराना दुकान में सामान खरीदने के लिए गई थी। वह दुकान पर सामान खरीद रही थी इसी बीच दुकानदार विनोद कुमार नरेटी और ग्राम विनायकपुर निवासी परस राम कोमरा की नीयत उस पर बिगड़ गई। नाबालिग को दुकान में अकेला देखकर उसे बंधक बना लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

वहीं परिजन नाबालिग के रात तक घर नहीं पहुंचने से काफी परेशान हो गए। इधर- उधर पूछताछ किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला और सुबह हो गई। जब नाबालिग सुबह घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। आरोपियों को पुलिस की तलाशी के बारे में पता चलते ही वह मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की खोज कर गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...