विस अध्यक्ष रमन सिंह और कलेक्टर ऋचा से मिला दुर्ग का गूगल बॉय: 5 साल के रूद्र का IQ है गजब… सभी सवालों का देता है फटाफट जवाब; देखिए भिलाई टाइम्स में रुद्र का Interview

  • – विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने गिफ्ट किया था संसद भवन का पेन
  • – DM को रुद्र ने सुनाई सफदर हासमी अदम गोंडवी की कविताएं

दुर्ग। दुर्ग क्लेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से दुर्ग के 5 वर्षीय गूगल बॉय रूद्र शर्मा ने गुरुवार को मुलाकात की। रुद्र गयानगर दुर्ग मेंरहता है एवं उनकी माता का नाम पायल शर्मा है। कलेक्टर चौधरी ने रूद्र से कई प्रश्न पूछे जिसका रूद्र ने फटाफट गूगल की तरहउत्तर दिया। जिससे प्रभावित होकर कलेक्टर ने रूद्र को पौधे का गमला दिया। रूद्र को उसके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी औरपढ़ाई से संबंधित टिप्स भी दिए। रूद्र ने भी कलेक्टर को सफदर हासमी अदम गोंडवी की कविताएं सुनाई। उल्लेखनीय है कि रुद्रकेजी-1 का विद्यार्थी होने के बावजूद, उसकी स्मरण शक्ति इतनी तेज है कि वह एक बार पढ़ी हुई जानकारी को अच्छी तरह याद रखलेता है। उसे किसी भी विषय पर जानकारी चाहिए हो, वह उसे एक क्लिक में गूगल की तरह प्राप्त कर लेता है। आपको बता दें दो दिन पहले मंगलवार को रुद्र ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भी मुलाकात की थी। उन्होंने रुद्र को संसद भवन का पेन गिफ्ट किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...