बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 10 आत्मानंद कॉलेज: दुर्ग सहित इन 10 जिलों में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज की स्वीकृति, एक नया कॉलेज भी खुलेगा, देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्‍कूल की तर्ज पर अब आदर्श महाविद्यालय भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर बड़ी घोषणा की थी । मुख्यमंत्री ने प्रदेश के छात्रों के हित में छत्तीसगढ़ में चरणबद्ध रूप से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के ऐलान के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने 10 नए आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोलने की तैयारी कर ली है। इनमें नए शिक्षा सत्र 2023-24 से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज योजना के तहत रायगढ़ में एक नया कॉलेज खोला जाएगा।

सीएम भूपेश बघेल ने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोलने का ऐलान के बाद मुख्य सचिव से कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में 27 अगस्त को उच्च शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई थी। इस बैठक में 10 कॉलेज के नाम तय कर लिए गए हैं। इन कॉलेजों में नए शिक्षा सत्र से पढ़ाई शुरू करने के लिए सभी क्षेत्रीय अपर संचालकों को जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन जगहों पर खुलेंगे कॉलेज

  • शासकीय आदर्श महाविद्यालय रायपुर।
  • शासकीय आदर्श महाविद्यालय दुर्ग।
  • शासकीय आदर्श महाविद्यालय राजनांदगांव।
  • शासकीय आदर्श महाविद्यालय जगदलपुर।
  • शासकीय आदर्श महाविद्यालय कांकेर।
  • शासकीय ई. राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर।
  • शासकीय विज्ञान महाविद्यालय अंबिकापुर।
  • शासकीय आदर्श महाविद्यालय कोरबा।
  • शासकीय आदर्श महाविद्यालय महासमुंद।
  • शासकीय नवीन महाविद्यालय रायगढ़।

तीन समूहों में बांटा गया कॉलेजों को
आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कॉलेज के अंतर्गत जो नए कॉलेज खुलेंगे, उन्हें तीन समूहों में बांटा गया है। इनमें पहले समूह में सात कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में पहले से सेटअप मौजूद है। इस लिहाज से 2023-24 से अध्यापन कार्य प्रारंभ हो जाएगा। दूसरे समूह में कोरबा और महासमुंद के कॉलेज हैं, जहां भवन निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही, पदों की प्रशासकीय स्वीकृति की कार्यवाही चल रही है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इन कॉलेजों का संचालन शासकीय ई.वी. पीजी कॉलेज कोरबा और शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य पीजी कॉलेज महासमुंद में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...