Army Helicopter Crash: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय सेना का ALH ध्रूव हेलीकॉप्टर क्रैश… दो पायलट सहित तीन सुरक्षित

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय सेना का एक ALH ध्रूव हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. हेलिकॉप्टर के पायलटों को कुछ चोटें आई हैं, लेकिन वह सुरक्षित हैं. इस मामले में और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

इस दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलते ही भारतीय सेना के अधिकारी तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना हो गए. हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद यहां एक नदी में जा गिरा. गनीमत यह रही कि हेलीकॉप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित हैं. उन्हें कुछ चोटें आई हैं और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. भारतीय सेना के अनुसार इस क्रैश की पूरी जांच की जाएगी.

अधिकारियों के अनुसार ALH ध्रूव हेलीकॉप्टर गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के माहवाह इलाके में क्रैश हुआ. इससे पहले इसी साल मार्च में अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें दो पायलट मारे गए थे. वह हादसा अरुणाचल प्रदेश के मंडला हिल्स इलाके में हुआ था.

अरुणाचल में हुए उस हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद भारतीय आर्मी और सशस्तर सीमा बल (SSB) ने पुलिस के साथ मिलकर एक सर्च अभियान चलाया था. अधिकारियों के अनुसार सेना का चीता हेलीकॉप्टर किसी कार्य से जा रहा था, लेकिन अचानक उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) से संपर्क टूट गया. बाद में यह हेलीकॉप्टर वेस्ट बोमडिला में मंडला के पास क्रैश हो गया था.

आर्मी का बयान
सुबह करीब 11.15 बजे भारतीय सेना का ALH ध्रूव हेलीकॉप्टर एक ऑपरेशनल मिशन पर गया था. इस दौरान उसे जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मरुआ नदी के किनारे प्रिकॉश्नरी लैंडिंग करनी पड़ी. अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार पायलट ने एटीसी को किसी तकनीकी खामी के बारे में बताया था और प्रीकॉश्नरी लैंडिंग की तैयारी कर रहे थे. वहां हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए सही जगह नहीं थी, ऊबड़ खाबड़ जगह पर हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग हुई.

उस दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाया गया. हेलीकॉप्टर में दो पायलट और एक तकनीशियन सवार थे. तीनों घायलों को सुरक्षित निकालकर उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...