नई दिल्ली/भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को नया चेयरमैन मिल गया है। आज संपन्न हुए साक्षात्कार के बाद अशोक कुमार पांडा के नाम पर मुहर लगा दी गई है। चयन समिति ने उन्हें सेल के अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त माना है।

भिलाई से रहा है गहरा नाता
अशोक कुमार पांडा का भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने बीएसपी में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। स्टील सेक्टर में उन्हें एक अनुभवी और कुशल अधिकारी के रूप में पहचाना जाता है। उनके चयन से भिलाई के इस्पात बिरादरी में भी खुशी की लहर है।
10 दिग्गजों के बीच हुआ चयन
सेल चेयरमैन पद के लिए आज हुए इंटरव्यू में अशोक कुमार पांडा समेत कुल 10 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। कड़े मुकाबले के बीच उनके अनुभव और विजन को देखते हुए उनके नाम को हरी झंडी दी गई।
अशोक कुमार पांडा के नेतृत्व में अब देश की सबसे बड़ी सरकारी स्टील कंपनी ‘सेल’ नई ऊंचाइयों को छूने की तैयारी करेगी।