Asian Youth Netball Championship 2023: साउथ कोरिया में भिलाई की सोनम ने लहराया परचम, भारत ने हासिल की 5वीं रैंक

एशियन यूथ नेटबॉल चैंपियनशिप में भारत की महिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. महिला खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत एशियन यूथ नेटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने ऑल ओवर 5वीं रैंक हासिल की है।

भारतीय टीम ने ऑल ओवर 5वीं रैंक की हासिल
साउथ कोरिया के जॉन्जू शहर में 10 से 17 जून तक एशियन यूथ नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में कई टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने ऑल ओवर पांचवीं रैंक हासिल की है। इंडियन टीम में विभिन्न राज्यों की 12 महिला खिलाड़ी शामिल थी। इस टीम में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी सोनम भी हिस्सा रही।

सोनम भारत का प्रतिनिधित्व कर 22 जून को दुर्ग लौट रही है। सोनम ने दिल्ली और हरियाणा मे भारतीय महिला नेटबॉल की कोचिंग कैंप मे भाग लिया था। 8 जून को दिल्ली से कोरिया के लिए रवाना हुई, वहा अपने खेल का जोहार दिखाते हुए भारतीय महिला नेटबॉल टीम पुरे एशिया मे 5th पोजीशन पे आई। भारतीय महिला नेटबॉल टीम मे सोनम ने महत्वपूर्ण पोजीशन गोल कीपर था। खेल में अपना महत्वपूर्ण योगदान अपनी टीम के लिए बास्केट रोके।

आपको बता दे की सोनम शर्मा अभी भिलाई 3 खूबचंद बघेल कॉलेज से बीए की छात्रा है। सोनम के पिता संतोष शर्मा एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं, और माता गृहणी हैं। सोनम का घर भिलाई के खुर्सीपार में वार्ड 47 मे है। सोनम ने अपना प्रारंभिक नेटबॉल खेल का प्रशिक्षण सेक्टर 6 बीएसपी नंबर 1 स्कूल मे कोच जावेद खान और अब्बास आलम के द्वारा प्राप्त किया है। ये पूरी जानकारी नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष प्रशांत जेकब ने दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेपाल त्रासदी में फंसी बिलासपुर की महिला, 25 अगस्त...

बिलासपुर। नेपाल में आई भीषण आपदा के बीच बिलासपुर की एक महिला के फंसे होने की खबर सामने आई है। राजकिशोर नगर निवासी ब्यूटिशियन...

बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट को लेकर दो पक्षों...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक...

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...