बुजुर्गों-महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की अच्छी पहल: दंतेश्वरी सरोवर के पाथवे में रैलिंग लगवा रहा जिला प्रशासन… हादसों में लगेगा अंकुश, अवैध अतिक्रमण से भी मिलेगा छुटकारा

  • अवैध अतिक्रमण से भी मिलेगा छुटकारा
  • हादसे की संभावनाओं पर लगेगा अंकुश
  • प्रशासन को दे सकते है सुझाव

दंतेवाड़ा। आप लोगों ने अक्सर देखा होगा की सड़क किनारे चलते हुए बच्चो और बुजुर्गों के साथ हादसे हो जाते है जिसमें जान की भी हानि होती है। इसका मुख्य कारण सड़क किनारे अतिक्रमण और पाथवे/रैलिंग का नहीं होना होता है। इसी कड़ी में बस्तर संभाग में प्रशासन द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। दंतेवाड़ा के हृदयस्थल पर स्थित दंतेश्वरी सरोवर पर बने पाथवे पर जिला प्रशासन द्वारा रैलिंग लगवाने का कार्य किया जा रहा है। दरअसल मुख्यमार्ग से सटे हुये दंतेश्वरी सरोवर के पाथवे पर रोजना दंतेवाड़ा नगर के वृद्धजन, महिलाएं और बच्चे भ्रमण करने पहुँचते है। देर शाम से लेकर रात पार्क में बच्चों महिलाओं और वृद्धजनों की भीड़ रहती है। लोग यहां बच्चों को घुमाने और सैर करने आते हैं।

हादसे की संभावनाओं पर लगेगा अंकुश
पार्क में बच्चों के खेलने और युवाओं के व्यायाम की भी सुविधा है। लेकिन पार्क के सामने बने पाथवे से मुख्य सड़क भी लगी हुई है। ऐसे में कई बार हादसों की आशंका भी बनी रहती है। नगरवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये जिला प्रशासन इस पाथवे पर बड़े शहरों की तर्ज पर सेफ्टी रैलिंग का निर्माण करवा रहा है। इस सेफ्टी रैलिंग के निर्माण से प्रशासन सुरक्षा के साथ साथ अप्रवासी घुमंतू दुकानदार पर भी नकेल कसेगा। फुटकर विक्रेता भी यहां अवैध तरीके से दुकानें लगाते हैं। उस पर भी पूर्णरूप से प्रशासन अंकुश लगाने में कामयाब हो पायेगा।

अवैध अतिक्रमण से मिलेगा छुटकारा
वर्तमान में जिस स्थान पर दंतेश्वरी सरोवर का निर्माण पूर्णरूप से सौंदर्यीकरण के साथ किया गया है. इस जगह पर बनी 65 दुकानों को प्रशासन ने हटवाया था। ताकि दंतेवाड़ा नगर के बीचों बीच बने सरोबर को सुरक्षित रखा जा सके। इधर इस सरोवर पर बने पाथवे पर लगने वाली फुटकर दुकानों से अवैध वसूली कर दुकानें लगाने की अवैध मंजूरी देने की शिकायत भी प्रशासन तक पहुँची थी। यह भी एक महत्वपूर्ण वजह है कि टेम्पल कमेटी की इस जगह को सुरक्षित रखने के लिए भी इस रैलिंग का निर्माण करवाया जा रहा है।

प्रशासन को दे सकते है सुझाव
अतिरिक्त कलेक्टर संजय कन्नौजे ने प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेफटी रेलिंग का निर्माण करवाया जा रहा है. यदि नगर में किसी व्यापारी या आम नागरिक को इस निर्माण से आपत्ति है तो वह अपनी बात और सुझाव जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यदि कोई इस कार्य में विग्घन उत्पन्न करता है तो प्रशासन विधिवत कार्यवाही को विवश होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...