बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान… CG में दो चरणों में होंगे चुनाव… इतने तारीख को आएगी रिजल्ट, देखिये कब होगी वोटिंग और वोटों की गिनती

रायपुर। अब तक की सबसे बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। छत्तीसगढ़ में 2 चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में 7 नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 3 दिसंबर को होगी। छत्तीसगढ़ को आज से 55 दिन बाद नई सरकार मिलेगी।

मिजोरम में भी 7 नवंबर को चुनाव होगा और राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान किया जाएगा, वही तेलंगाना में 30 नवंबर को और मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। 3 दिसंबर को पांचो राज्यों का रिजल्ट आ जाएगा।

पांचों राज्यों में इस बार कितने मतदान केंद्र?

पहली बार विशिष्ट संवेदनशील आदिवासी समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups) का सौ फीसदी पंजीयन कराया गया है। 17 अक्तूबर को मतदाता सूची सार्वजनिक करा दी जाएगी। 30 नवंबर तक मतदाता सूची में बदलाव कराए जा सकेंगे।

इस बार 1.77 लाख मतदान केंद्र होंगे। 1.01 लाख मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था रहेगी।

किस राज्य में कितने मतदान केंद्र?
राज्य मतदान केंद्र
मध्यप्रदेश 64,523
राजस्थान 51,756
छत्तीसगढ़ 24,109
तेलंगाना 35,356
मिजोरम 1,276

नए मतदाताओं की उम्र 18 से 19 साल के बीच

60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लीकेशन प्राप्त हो चुकी हैं।

सबसे ज्यादा वोटर राजस्थान में

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि कुल 16.14 करोड़ मतदाता इन चुनावों में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

सीईसी राजीव कुमार ने बताया, 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक किसी को भी वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी बदलाव कराना है हो सकता है। ये बीएलओ के जरिए या फिर सीधे वेबसाइट के जरिए करा सकते हैं। इन 5 राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया, चुनाव आयोग ने सभी 5 राज्यों का दौरा किया और सभी राज्यों की राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की। इसके अलावा सरकारी एजेंसियों, राज्य सरकारों के साथ बैठकें कीं। हमने राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। उनके सुझाव और फीडबैक लिए।मिजोरम का कार्यकाल दिसंबर 2023 में खत्म हो रहा है। बाकी राज्यों का कार्यकाल जनवरी 2024 में कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन 5 राज्यों में 679 विधानसभा सीटें हैं। इन राज्यों में 16.14 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। इनमें से 8.2 करोड़ मेल और 7.8 करोड़ फीमेल वोटर हैं। इन राज्यों में 60.2 लाख ऐसे वोटर हैं, जो पहली बार वोट करेंगे।

राज्य कुल मतदाता
मध्यप्रदेश 5.6 करोड़
राजस्थान 5.25 करोड़
तेलंगाना 3.17 करोड़
छत्तीसगढ़ 2.03 करोड़
मिजोरम 8.52 लाख

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस पार्सल के नाम पर ड्रग्स की तस्करी? ओड़िशा...

दुर्ग। दुर्ग में बस के दिग्गी के अंदर लावारिस हालत में 21 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिससे ये चर्चा बढ़ गई है कि,...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग में...

दुर्ग। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि और पहलगाम हमले में शहीदों की स्मृति में आज राजीव भवन, दुर्ग में एक रक्तदान शिविर...

छत्तीसगढ़ में युक्त युक्तिकरण के विरोध में 28 मई...

रायपुर। विसंगतिपूर्ण युक्त युक्तिकरण का पुरजोर विरोध एवं सोना साहू के तर्ज पर प्रदेश के एक लाख से अधिक शिक्षकों को एरियर्स सहित क्रमोन्नति...

शराब दुकानों में ओवर रेट और मिलावट का खेल,...

दुर्ग। जिले के शराब दुकानों में ओवररेटिंग और मिलावटी शराब बेचने का मामला सामने आने से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच...

ट्रेंडिंग