दोस्त ने ही लूटी युवती की आबरू: NIT रायपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया रेप, गिरफ्तार…डिनर में बाद होटल रूम में युवती को जबरदस्ती पिलाई शराब, फिर जो हुआ जानकर हैरान हो जाएंगे आप…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित एनआईटी रायपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने ही महिला मित्र के साथ बलात्कार किया है। उसने वारदात को अंजाम दिल्ली के एक होटल में दिया है। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार रायपुर एक होटल में आरोपी युवती से मिला, उसे शराब पिलाई और खुद भी पी। फिर लड़की के ऊपर बैठकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। लड़की ने इस मामले की शिकायत दिल्ली के IGI पुलिस स्टेशन में की है। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की खबर है, पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर का नाम मयंक है। जिस पर बलात्कार का आरोप लगा हैं। लड़की ने दावा किया है कि, दोनों एक दूसरे को 2014 से जानते थे। हाल ही में मयंक दिल्ली गया हुआ था। जहां वो लड़की से मिला और दिल्ली के IBIS होटल लेकर गया। दोनों ने साथ में डिनर करने की बात तय की थी। मगर लड़की की शिकायत के मुताबिक मयंक ने तो कुछ और ही सोच रखा था।

लड़की ने बताया कि – मयंक ने खुद शराब पी, वो जानता था कि मुझे शराब पसंद नहीं है, इसके बावजूद वो मुझे जबरन शराब पिलाता रहा। मेरी हालत बिगड़ने लगी थी। सुबह करीब 4 बजे मेरी आंख खुली तो मैंने देखा कि मयंक मेरे ऊपर बैठ गया था और मेरे साथ गलत हरकत कर रहा था। मुझे जबरन किस किया और मेरे शरीर के अंगों को गलत ढंग से छू रहा था।

लड़की ने बताया- मेरी हालत ठीक नहीं थी, मैंने जैसे तैसे खुद को छुड़ाया। मेरे आस-पास जो भी चीज हाथ में आई मैंने फेंककर मयंक को मारा, मैंने अपने सेल्फ डिफेंस में उसे दांतों से काटा। उसे नोचकर खुद से दूर करने का प्रयास किया।

लड़की ने बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया और दोस्तों को खबर देकर पुलिस से शिकायत की। अब इस पूरे मामले में रायपुर NIT प्रबंधन ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया है, NIT के अफसर भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने डंडे...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में दो बाइक पर...

पांच आदिवासी बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने उठाए...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के नंदनी कुमान गांव में पांच आदिवासी बैगा बच्चों की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले...

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर ACB की 5 साल की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की पांच साल की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ...

CG News: खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिरने...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर के आंगन में खेलते...