छत्तीसगढ़ के मुखिया के घर खुशखबरी: दादा बनने वाले है CM भूपेश बघेल! पॉकेट में लटका दिखा “DADA To Be” लिखा हुआ टाई; फरवरी में ख्याती से हुई थी पुत्र चैतन्य की शादी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल के घर बहुत ही जल्द किलकारी गूंजने वाली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल और पुत्रवधु ख्याति बघेल पैरेंट्स बनने वाले हैं। एक तस्वीर में जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पॉकेट पर “DADA To Be” लिखा हुआ टाई लटकता हुआ दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें ये तस्वीर स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “दादा बनने का सुख मिलने जा रहा है…”। ऐसे में ये कहा जा रहा है की बहुत जल्द मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बनने वाले है। बताते चले कि फरवरी 2022 में चैतन्य और ख्याति की शादी हुई थी। इस शादी में तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हुए थे।

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य ऊर्फ बिट्टू की शादी 6 फरवरी को मूलत: बलौदाबाजार की रहने वाली MBA पास ख्याती वर्मा के साथ हुई थी। शादी की सगाई, बारात से लेकर अन्य सभी रस्मों को लेकर खास तैयारियां की गई थीं। शादी रायपुर के एक निजी होटल में संपन्न हुई थी।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के तमाम मंत्री समेत कई लोग शादी में पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...