भिलाई में राजीव भवन का कल सीएम भूपेश बघेल करेंगे शिलान्यास: कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे…पदाधिकारियों के साथ की मीटिंग

भिलाई। भिलाई में कल कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) का शिलान्यास होने वाला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजीव भवन का शिलान्यास किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए राधिका नगर मैदान पहुंचे। कार्यक्रम की सुव्यवस्था और भव्यता के लिए जरूरी निर्देश भी दिए।

कल 14 नवंबर पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (चिल्ड्रंस डे) के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई (कांग्रेस कार्यालय) राजीव भवन का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में शिलान्यास होगा।

इसी परिपेक्ष में अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। मुकेश चंद्राकर ने पंडाल, मंच समेत शिलान्यास स्थल का निरक्षण किया एवं तैयारियों का जायजा लिया। वहां उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की सुव्यवस्था और भव्यता के लिए जरूरी निर्देश दिए।

इस अवसर पर पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया, सभापति गिरिवर बंटी साहू, ब्लाक अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप, रामा विश्वकर्मा, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य, जालंधर MIC पार्षद केशव चौबे, संदीप निरंकारी, आदित्य सिंह, नेहा साहू, सलमान खान, अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष अतुल चंद साहू, महामंत्री निरंजन बिसाई के साथ…

विनोद यादव, नरसिंग नाथ, शमशेर सिद्दीकी, सुमन सागर सिन्हा, प्रभाकर जनबन्धु, शारद मिश्रा, राजेन्द्र महिंलांग, आरती सोनवानी, किसन यादव, इस्माईल खान, चमन राम साहू, गुलाम उस्मानी, नरेंद्र पिपरोल, अली हुसेन सिद्दीकी, अज्जू अहमद, सरसिष घोष, गोरा भैया, आसुतोष सिंह, संजू अनंदल, डेरेश्वर बंजारे, गोबिंद कोशले, शादाब, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने डंडे...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में दो बाइक पर...

पांच आदिवासी बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने उठाए...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के नंदनी कुमान गांव में पांच आदिवासी बैगा बच्चों की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले...

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर ACB की 5 साल की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की पांच साल की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ...

CG News: खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिरने...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर के आंगन में खेलते...