ICC T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में England ने पाकिस्तान को धोया: 5 विकेट से जीता मैच…दूसरी बार अंग्रेज बने वर्ल्ड चैंपियन

मेलबर्न। आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। बेन स्टोक्स की झुझारू पारी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बन गई है। इससे पहले उन्होंने 2010 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर को बेन स्टोक्स की नाबाद 52 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड ने 6 गेंदें शेष रहते जीत लिया।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा है।

पाकिस्तान के लिए टॉप स्कोरर शान मसूद रहे जिन्होंने 38 रन बनाए, वहीं उनके बाद बाबर आजम ने 32 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सैम कुर्रन ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए, वहीं आदिल रशिद और क्रिस जॉर्डन को दो-दो सफलताएं मिली।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...