भिलाई में युवक पर धारदार कटर से वार: छाती पर लगा चीरा, गाला रेतने की थी प्लानिंग…? अचानक 3 बदमाश आए और करने लगे विवाद, फिर…

भिलाई। दुर्ग-भिलाई में बदमाशो के हौसले बुलंद है। सोमवार की देर शाम सेक्टर-1 के पास तीन बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर धारदार कटर से छाती पर वार कर दिया। इस हमले में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि, प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ऐसा लगा बदमाश युवक के गले में वार करना चाह रहे थे। पर युवक किसी तरह वार से बचा और उसके छाती में कटर से चीरा पड़ गया। ये घटना भिलाई के भट्ठीथाना क्षेत्र की है। दैनिक भास्कर डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, घायल युवक की पहचान कैम्प-1 निवासी पवन उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। वह सेक्टर-1 गार्डन के पास से गुजर रहा था, तभी 3 युवक आए और उसे जबरन रोककर विवाद करने लगे। पवन कुछ समझ पाता इससे पहले ही अहमद नाम के युवक ने कटर से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। अब इस हमले के पीछे क्या वजह है ये पुलिस की जाँच के बाद ही सामने आ पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...