भिलाई में तलवार और कटर से हमला, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

भिलाई। शहर में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बीती रात फिर खुर्सीपार में छोटी सी विवाद पर तलवार और कटर से हमले में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा।

घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के शहीद वीर नारायण चौक के पास की है, जहां सोमवार आधी रात के करीब 1 बजे यह घटना हुई। इस मामले में खुर्सीपार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, खुर्सीपार के एक सेलून संचालक ने अपने कर्मचारी सतीश सेन को मोबाइल फाइनेंस कराकर दिया था, लेकिन सतीश समय पर पैसे नहीं चुका रहा था, जिस वजह से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब सेलून संचालक अपने कुछ साथियों के साथ सतीश के घर पहुंचा और उसे बाहर बुलाकर हमला कर दिया।

घटना के दौरान सतीश पर कटर और तलवार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस झगड़े को रोकने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे तीन और लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सुपेला शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सतीश की हालत गंभीर होने के कारण उसे श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...