भिलाई में युवती से छेड़छाड़: मेडिकल से दवाई लेकर लौट रही थी पीड़िता, पीछे से आया युवक फिर… पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवक पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। जिसे सुपेला पुलिस ने सक्रियता से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। 21 सितंबर 2024 को रात 9.30 बजे पीड़िता, जो अपने मौसी की बेटी के साथ मेडिकल से दवाई लेकर लौट रही थी, उसके साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आकर बेइज्जती करने की प्रयास किया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 78 के तहत मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने महिलाओं एवं बालिकाओं के खिलाफ छेड़छाड़ की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस ने आरोपी की तलाश में तेजी से कदम बढ़ाए। मुखबिर की सूचना और हुलिया के आधार पर पुलिस ने आरोपी शेख शाहिद को पकड़ लिया, जिसने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया। आरोपी को 30 सितंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्र.आर. संतोष राज, और आरक्षक रवि कुमार एवं सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा। आरोपी की पहचान शेख शाहिद (22 वर्ष), निवासी केम्प-1, शास्त्री नगर, सूर्या क्लब के पास थाना छावनी, जिला दुर्ग के रूप में की गई है। यह मामला समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की तत्परता को दर्शाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...