तमिलनाडु से केरल पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा: दुर्ग से अय्यूब खान हुए शामिल, बोले – कांग्रेस को भरपूर मिल रहा प्यार

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी की नेतृत्व मे भारत जोड़ो पदयात्रा लगातर चल रही है जिसमे देशभर से चयनित भारत यात्री कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार, भारतीय युवा कांग्रेस के पमहासचिव संतोष कोलकुंडा,छत्तीसगढ़ से ओबीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौलेस्वर चंद्राकार, एन एस यू आई राष्ट्रीय समन्यवयक आदित्य भगत सहित छत्तीसगढ़ से 6 भारत यात्री है। देश भर से कुल 118 भारत यात्री है जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की यात्रा पदयात्रा करेंगे। इनके साथ सहयोगी पदयात्री के रूप कई राज्यों के वरिष्ट कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, साथ ही हजारों संख्या में आम नागरिक , सामाजिक कार्यकर्ता, सोशल सिविल समिति के सदस्य, स्थानीय कलाकार और खेल कूद के सदस्य के साथ में हजारों पदयात्री भारत जोड़ो शामिल है ।

अय्यूब ख़ान पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा जिन रास्तों से जा रही है वहां स्थानीय संस्कृति से उसका स्वागत किया जा रहा है। पूरा रास्ता भारत जोड़ो लिखा तिरंगा और कांग्रेस के झंडे से पटा हुआ है। भारत जोड़ो यात्रा में अलग उत्साह है। स्थानीय भाषा से स्वागत किया जा रहा है। यात्रा की शुरुवात रोजाना पहली पाली सुबह 7 बाजे से 11 बजे तक रहती है। भारत जोड़ो पदयात्रा जहां पहुंचती है वहां थोडा विश्राम के लिये रुकती हैं। वहां पर राहुल गांधी उस क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, विकलांगजनों से मिलते जुलते है। स्कूल कॉलेज के होनहार विद्यार्थी से मिलते जुलते रहते है। भोजन के पश्चात फिर भारत जोड़ो यात्रा अगले पड़ाव दोपहर 3 बजे निकल जाती है और शाम को 7 बजे आस पास अंधेरे के वक्त उस दिन रात्रि विश्राम वहा पर किया जाता है रोज कि तरह यही दिनचर्या होती है।

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत से अय्यूब खान अपने दुर्ग भिलाई साथियों के साथ पदयात्रा कर रहे है जिसमे प्रमुख रूप से विरेंद्र बंजारे, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दुर्ग संदीप बक्शी, गुरजीत सिंह, सौरभ वर्मा, पुरषोत्तम, विलियम जान, शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मामूली विवाद पर चाकू से वार, दुर्ग पुलिस ने...

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने थाना पुरानी भिलाई में चाकू मारकर फरार हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली...

साय कैबिनेट की बैठक: किसानों, कर्मचारियों और राज्य के...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।...

भिलाई निगम आयुक्त ने निर्माणाधीन उद्यान: नाला सफाई और...

भिलाई। भिलाई निगम द्वारा क्षेत्र के जोन क्रं. 01 नेहरू नगर, वार्ड क्रं. 02 जुनवानी दीनदयाल कालोनी, स्मृति नगर और त्रिवेणी नगर में उद्यान...

दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 167...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने 29-30 जून की रात जिलेभर में स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सभी...