विश्व कप के बीच भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका… चोटिल हार्दिक पंड्या नहीं खेलेंगे मैच

डेस्क। खेल जगत से एक नाखुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पंड्या का विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल होना भारत के लिए बड़ा झटका है। दरअसल, पंड्या भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर को धर्मशाला में होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने पांड्या की मेडिकल रिपोर्ट जारी की है।

बीसीसीआई ने हार्दिक का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि हार्दिक पांड्या को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच के दौरान अपनी ही गेंदबाजी पर फील्डिंग करते समय बाएं टखने में चोट लग गई. उनकी लेफ्ट एंकल में चोटल लगी है। ऑलराउंडर को स्कैन के लिए ले जाया गया और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की लगातार निगरानी में रहेंगे। 20 अक्टूबर को होने वाले मैच में वे टीम के साथ नहीं रहेंगे। अब सीधे लखनऊ में टीम से जुड़ेंगे जहां भारत इंग्लैंड से खेलेगा।

बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को पुणे में मैच खेला गया. इसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया था. बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 256 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 41.3 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया था. हार्दिक पांड्या बांग्लादेश की पारी के दौरान अपना पहला ओवर फेंक रहे थे। इसी दौरान वे चोटिल हो गए थे। पांड्या ओवर की तीन गेंदें ही फेंक पाए थे। इसके बाद विराट कोहली ने उनका ओवर पूरा किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...