CG – आचार संहिता का असर पुलिस भर्ती पर: आज से 5967 पदों पर होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित, पढ़िए आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाली पुलिस भर्ती को स्थगित कर दिया गया है। 4 अक्टूबर को पुलिस मुख्लायल छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती को विज्ञापन जारी किया था।

साथ ही 6 अक्टूबर पुलिस मुख्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक(बैंड), आरक्षक (श्वान दल), सहायक प्लाटून कमांडर(नर्सिंग), प्रधान आरक्षक(नर्सिंग), मेल नर्स, फीमेल नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, कंपाउंडर, ड्रेसर के सीधी भर्ती के 133 रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। उपरोक्त विज्ञापनों में इच्छुक अभ्यर्थियों से 20 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जाना निर्धारित किया गया था। अपरिहार्य कारणों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया आगामी आदेश पर्यंत स्थगित कर दिया गया है।

आपको बता दे की राज्य में विधानसभा सभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है, जिसे देखते हुए आवेदन प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है।

देखिए आदेश –

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...