CM की घोषणा पर रिसाली निगम में काम शुरू: तालपुरी में बैडमिंटन कोर्ट तो HSCL रूआबांधा में नहर किनारे बनेगी सड़क

भिलाई। लोकार्पण एवं भूमिपूजन अवसर पर महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि निगम क्षेत्र में विकास की यात्रा निरंतर चलते रहेगी। उन्हांेने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू व सभापति केशव बंछोर के साथ मिलकर 16 लाख का भूमिपूजन और 10 लाख का लोकार्पण किया।


इस अवसर पर महापौर ने कहा कि निगम का ऐसा कोई वार्ड नहीं है जहां कार्य स्वीकृत नहीं है। यही वजह है कि क्षेत्र में लगातार भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित कर विकास कार्य को मूर्त रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री घोषणा से प्रत्येक वार्ड में 8-8 लाख रूपए से विकास कार्य कराया जा रहा है।

इस राशी से आजाद मार्केट रिसाली और एचएससीएल रूआबांधा में नहर किनारे सड़क व नाली निर्माण किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एमआईसी सद्स्य अनूप डे, सनीर साहू, गोविन्द चतुर्वेदी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद सारिका साहू, सविता ढवस, माया यादव, अनिल देशमुख, डाॅ. सीमा साहू, जहीर अब्बास, गजेन्द्री कोठारी, ममता सिन्हा, एल्डरमेन शिशिर साहू, संतूदास, मोहम्मद निजाम, अजीत यादव, संध्या वर्मा, संगीता सिंह, चन्द्रकांत कोरे आदि उपस्थित थे।

तालपुरी में बैडमिंटन कोर्ट
महापौर समेत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू पहले तालपुरी बी ब्लाक पहुंचे। यहां निगम द्वारा 10 लाख की लागत से बनाए बैडमिंटन कोर्ट व क्रिकेट पीच का लोकार्पण किया। इस दौरान महापौर व एमआईसी सद्स्य तालपुरी क्षेत्र का भ्रमण भी किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...