BSP ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी की शुरू: बहुजन समाज पार्टी MLA कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी… दो विधायकों को फिर मिली टिकट; देखिये पूरी सूची

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट की जारी
  • पहले सूची में 9 प्रत्याशियों को लिस्ट में किया गया शामिल
  • 2023 के चुनाव के लिए राज्य में सबसे पहले अपने प्रत्याशियों का ऐलान करने वाली पार्टी बसपा बनी
  • मौजूदा दोनों बसपा के विधायकों पर पार्टी ने जताया विश्वास

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ महीनों के भीतर विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसके तैयारी लगभग सभी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (BSP) जिसकी मुखिया मायावती है। आपको बता दें, मौजूदा वक्त में बसपा के छत्तीसगढ़ में दो विधायक है। 2018 चुनाव में बसपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। दोनों विधायकों जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्रा और पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे पर आलाकामन ने विश्वास जताया है। दोनों को फिर से टिकट मिली है। इसके साथ ही बसपा छत्तीसगढ़ में 2023 के विधासनसभा चुनाव के लिए सबसे पहले अपने प्रत्याशियों का ऐलान करने वाली पार्टी भी बन गई है।

देखिये लिस्ट :-

बसपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और बलरामपुर जिले के 9 प्रत्याशियों के नाम शामिल है। मस्तूरी विधानसभा SC सीट के लिए दाऊराम रत्नाकर को प्रत्याशी बनाया गया है। नवागढ़ SC सीट पर ओमप्रकाश वाजपेई, जांजगीर चांपा जनरल सीट पर राधेश्याम सूर्यवंशी, जैजेपुर जनरल सीट पर केशव प्रसाद चंद्रा, पामगढ़ SC सीट पर इंदु बंजारे, अकलतरा जनरल सीट पर डॉ. विनोद शर्मा, बिलाईगढ़ SC सीट पर श्याम टंडन, बेलतरा जनरल सीट पर रामकुमार सूर्यवंशी और सामरी SC सीट पर आनंद तिग्गा का नाम है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को दुर्ग में निकलेगी...

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का...

कामधेनु विश्वविद्यालय भर्ती विवाद में राजभवन का बड़ा हस्तक्षेप,...

दुर्ग। अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने बड़ा कदम उठाया...

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण की शिकायत पर बड़ा एक्शन, PWD...

रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन और राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर लोक निर्माण...

2 साल पुरानी हत्या का खुलासा, नाखूनों से मिले...

रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। खमतराई थाना क्षेत्र के...