फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेने बलौदाबाजार कलेक्टर सोनी पहुंचे गांव: नवप्रवेशी स्कूली बच्चों से की मुलाकात, पहाड़ा पूछकर बच्चों का किया उत्साहवर्धन, समाधि स्थल का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

रायपुर। बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेने कलेक्टर दीपक सोनी ने गांवों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होनें सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढेकुना के आश्रित ग्राम विश्रामपुर तथा ग्राम अडबंधा,दामाखेड़ा एवं सिमगा नगर में संचालित सहकारी सोसायटी,राशन दुकान,स्कूल भवन,पंचायत भवन का निरीक्षण,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात, जल जीवन मिशन,स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्याें का जायजा लिया।

ग्राम पंचायत ढेकुना अंतर्गत ग्राम विश्रामपुर स्थित सहकारी सोसायटी में उपस्थित किसानों और आम ग्रामीणों से मुलाकत कर खाद बीज की उपलब्धता,समय ऋण मिलने के बारे में जानकारी हासिल किए,जिस पर ग्रामीणों ने सरना बीज की कमी के बारे में शिकायत दर्ज कराया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर सोनी ने किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण करते हुए कसडोल से बीज मंगाकर उपलब्ध कराने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है।

इसी तरह ग्राम पंचायत दामाखेड़ा में आजीविका मिशन के तहत बिहान समूह से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों से जुड़कर जीवन मे आए सकारात्मक बदलाव के सम्बंध में जानकारी हासिल की। महिलाओं ने कलेक्टर सोनी को बताया कि बिहान से जुड़कर उनकी आर्थिक स्थित में काफी सुधार आया है।

दामाखेड़ा में अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह समिति द्वारा अगरबत्ती निर्माण,अन्य समूह द्वारा केक निर्माण एवं ग्राम अडबंधा में समूह द्वारा मछली पालन, बकरी पालन किया जा रहा है। कलेक्टर सोनी ने स्व सहायता समूह के कामकाज की प्रशंसा करते हुए पूरे जिले के लिए रोल मॉडल बताया। इस मौके पर अडबंधा में महिला स्व सहायता के समूह द्वारा बकरी शेड की मांग की गई। जिस पर कलेक्टर ने बकरी शेड स्वीकृत करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए है। साथ ही उन्होंने मनरेगा के तहत हुए कार्याे पर सतुष्टि जताते हुए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उक्त तालाब में बहुत अच्छे तरीके से मछली पालन सहित अन्य रोजगार मुलक कार्य भी किए जा सकतें है। कलेक्टर सोनी ने इसके लिए उपस्थित महिला स्व सहायता समूह के सदस्यो से चर्चा कर जायजा लिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण
कलेक्टर ने ग्राम अडबंधा के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हितग्राहियों के घर पहुंचकर निर्मित मकान का अवलोकन किया। इस दौरान मकान मालिक एवं उनके परिवार के सदस्यों ने पक्का मकान बनने से जीवन में हुए बदलाव के बारे में अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी प्रकट किया। इसके साथ ही पाइप बिछाने के लिए सीसी रोड के बीचो-बीच गढ्ढा करने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिए है।

नवप्रवेशी स्कूली बच्चों से की मुलाकात, पहाड़ा पूछकर बच्चों का किया उत्साहवर्धन
कलेक्टर दीपक सोनी ने ग्राम अडबंधा के ही प्राथमिक शाला में पहुंचकर पहली कक्षा के नवप्रवेशी स्कूली बच्चों से मुलाकात की। कक्षा 5 वी के बच्चों को श्री सोनी ने पहाड़ा, जोड़ घटाना पूछकर एवं सवाल जवाब कर उनका उत्साहवर्धन किया। पहाड़ा पूछने पर बच्चों ने कलेक्टर को पूरा पहाड़ा पढ़कर सुनाया जिस पर कलेक्टर ने बच्चों को टॉफी भी भेंट की। साथ ही कलेक्टर ने बड़े होकर क्या बनने का प्रश्न किया। जिस पर बच्चों ने डॉक्टर,इंजीनियर और पुलिस बनने की बात की।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी एवं मध्याह्न भोजन सहित शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल के लिए अतिरिक्त भवन को मांग की जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र ही कार्रवाई कर निराकरण का आश्वासन दिए है।

समाधि स्थल का दर्शन कर लिया आशीर्वाद

पहली बार दामाखेड़ा पहुंचे नवपदस्थ कलेक्टर दीपक सोनी ने समाधि स्थल मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिए। इस दौरान श्री सदगुरु कबीर धर्मदास साहब वंशावली प्रतिनिधि सभा के सदस्यो ने कलेक्टर सोनी को संत कबीर दास जी के गुरुवंश परंपरा, इतिहास एवं स्थान के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।जिस पर कलेक्टर सोनी ने पुरानी बाते साझा करते हुए बताया की मुझे यूपीएससी के इंटरव्यू में कबीर के बारे में पूछा गया था।उस समय ही मैं दामाखेड़ा के बारे में पढ़ा था आज मेरा सौभाग्य है की मुझे दामाखेड़ा आने का मौका मिला। साथ ही इस दौरान श्री सदगुरु कबीर धर्मदास साहब वंशावली प्रतिनिधि सभा के सदस्यो ने पहली बार कलेक्टर के दामाखेड़ा आने पर उन्हें श्री फल,साल एवं किताब भेंटकर सम्मान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...