कल से चार दिन बैंक रहेंगे बंद: अगले 4 दिन नहीं होगा ब्रांच में कामकाज, जानिए वजह

न्यूज़ डेस्क। 1 फरवरी को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट (Budget 2023) पेश किए जाने से पहले बैंकों में लगातार चार दिन तक कामकाज नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 30 और 31 जनवरी को बैंक कर्मचारियों के हड़ताल (Bank Strike) पर जाने की घोषणा की है. इसके अलावा महीने के चौथे शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद होंगे. इस तरह लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे.

अगर आपका भी इस महीने के आखिर में बैंक से जुड़ा कोई काम बैंक ब्रांच में जाकर निपटाने का प्‍लान है तो वो काम कल ही कर लें. 28 जनवरी 2023- यह इस महीने का चौथा शनिवार है और बैंकिंग रूल के मुताबिक, सभी राज्यों के बैंक इस दिन बंद रहते हैं। 2015 में RBI के गाइडलाइन के मुताबिक, भारत के सभी प्राइवेट और PSU सेक्टर के बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

28 जनवरी 2023- यह इस महीने का चौथा शनिवार है और बैंकिंग रूल के मुताबिक, सभी राज्यों के बैंक इस दिन बंद रहते हैं। 2015 में RBI के गाइडलाइन के मुताबिक, भारत के सभी प्राइवेट और PSU सेक्टर के बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

29 जनवरी 2023– रविवार होने की वजह से इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

30 और 31 जनवरी 2023– इन दोनों दिन पर SBI बैंक कर्मियों की हड़ताल रहेगी, जिससे इनके ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीआई) द्वारा बैंक कर्मचारी 30 जनवरी से दो दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल पर जा सकते हैं, जिसका असर लगभग 42 करोड़ खाताधारक पर पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...