परीक्षा पर चर्चा सुनने गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर- 9 पहुंचे पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय; स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स सब ने सुना PM मोदी की एग्जाम रिलेटेड टिप्स

भिलाई। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशभर के स्कूली बच्चों के साथ विर्तुअली परीक्षा पर चर्चा की है। एग्जाम के मद्देनजर PM मोदी ने बच्चों को कई टिप्स दिए है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर – 9 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आय़ोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा के तैयारियों के संबंध में दी जा रही टिप्स को वर्चुअल माध्यम से सुना।

पाण्डेय ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री ने परीक्षा की तैयारियों में जुटे बच्चों को सराहनीय एवं प्रेरणादायक टिप्स दिए हैं। सभी बच्चे देश के प्रधानसेवक के साथ परीक्षा पे चर्चा कर स्वयं उत्साहित हैं। इस दौरान पाण्डेय ने सभी बच्चों को आगामी परीक्षा के लिए प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों से कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए आह्वान के तहत तनावमुक्त और मजबूत हौसले के साथ परीक्षा की तैयारी करें एवं करवाएं, सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...