हैवानियत की हद पार: जमीन के लालच में चाचा ने तीन साल के भतीजे को कुएं में फेंका, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

हैवानियत की हद पार

डेस्क। वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में तीन साल के बच्चे की अपहरण और हत्या का मामला सामने आया है और इस मामले में बच्चे के चाचा को गिरफ्तार किया गया है. बच्चा अपने दादा के साथ सो रहा था जबकि उसका अपहरण कर लिया गया. 24 घंटे बाद बच्चे का शव शुक्रवार को घर से लगभग 400 मीटर दूर एक कुएं में मिला. आरोपी के मन में बैठा जमीन का लालच इस अपराध की वजह थे.

किशोरी लाल फूलपुर थाना के पिंडरा रायतारा गांव की अनुसूचित बस्ती में रहते हैं. वह सरकारी ड्राइवर के पद से रिटायर हैं. उनके बड़े भैयालाल की बीते सात अक्तूबर को बीमारी की वजह से मौत हो गई थी. किशोरी लाल अपने बड़े बेटे की पत्नी निशा देवी और पोते कृष्ण कुमार, छोटे बेटे बाबूलाल उसकी पत्नी व बेटी के साथ रहते थे.

बुधवार रात अपने पोते के साथ सोए थे किशोरी लाल
किशोरी लाल ने बताया कि वह बुधवार रात अपने पोते के साथ सोए थे लेकिन जब सुबह उठे तो उन्हें उनका पोता वहां नहीं था. पोते को हर कहीं ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा. इसके बाद किशोरीलाल ने इस मामले की जानकारी फूलपूर थाने पुलिस को दी. पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी.

बाबूलाल का हुआ था पिता से विवाद
जांच सामने आया कि बाबूलाल के मन में जमीन को लेकर लालच था और इस मुद्दे पर उसके बुधवार को अपने पिता से विवाद भी हुआ था. पुलिस ने जब बाबूलाल से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने सच बता दिया.

बाबूलाल को कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशयल कस्टडी में भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे की मौत कुएं के पानी में डूबने की वजह हुई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...

पुलिस कस्टडी में मौत मामला : सुप्रीम कोर्ट ने...

बिलासपुर। बिलासपुर में श्रवण सूर्यवंशी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले...

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...