CG – 10 लाख कैश जब्त: चेंकिंग के दौरान कार में मिले 10 लाख रुपए नगद, ओडिशा से रायपुर जा रहा था व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस

10 लाख कैश जब्त

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस चेकिंग के दौरान एक कार से 10 लाख रुपए कैश बरामद किया है। पैसों के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज और सही जवाब नहीं मिलने पर जब्ती की कार्रवाई की गई है। घटना बोराई थाना क्षेत्र का है। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद पुलिस जगह – जगह पर चेकिंग पॉइंट बनाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। प्रदेश में आचार संहिता 9 अक्टूबर से लागू हो गई है। इसके बाद से लगातार पुलिस निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से परिवहन की जा रही अवैध धन राशि या वस्तुओं पर कड़ी निगरानी रखी है।

आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी बीच बेरियर नाका बोराई में टाटा हैरियर कार क्रमांक CG 04 MS 1627 को रोका गया। उसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे, जो कि ओडिशा से रायपुर जा रहे थे।

पूछताछ में कार सवार ने अपना सुब्रत मंण्डल व्यापारी ओडिशा निवासी होना बताया। जिसके पास से एक सफेद रंग के बैग में 500 रुपये के 100 नोटों के 20 बंडल मिले। जिसके पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। अवैध रूप से परिवहन करने पर धारा 102 जा.फौ. के तहत 10 लाख रुपए जब्त कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...

पुलिस कस्टडी में मौत मामला : सुप्रीम कोर्ट ने...

बिलासपुर। बिलासपुर में श्रवण सूर्यवंशी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने मामले...