शारदा विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया दशहरा: ड्रामा के माध्यम से असत्य पर सत्य की जीत की दर्शाई गई गाथा… रास गरबा में देखने को मिली छात्रों की एनर्जी

रिसाली, दुर्ग। शारदा विद्यालय रिसाली में शुक्रवार को धूमधाम से दशहरा पर्व मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व में विद्यालय का प्रागण शारदीय आभा में नए रंगों से भर गया। नन्हे मुन्नों ने रामलीला के पात्रों के शेष में अपनी लीला से सभी का मन जीत लिया। छात्रा लक्ष्मी तथा स्तुति ने आपसी संवाद के माध्यम से दशहरा के महत्व को समझाया।

विद्यार्थियों के गरबा रास से प्रागण सकरात्मक ऊर्जा से भर गया। वीरता की पूजक तथा शौर्य की उपासक भारतीय संस्कृति की गौरव गाथा, असत्य पर सत्य की जीत को रावण के वध के माध्यम से दर्शाया गया। मंगल गीत की प्रस्तुति देते समय विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने सभी विद्यार्थियों तथा उनके पालकों को दशहरा पर्व की बधाई दी एवं सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

इसी कड़ी में माता रानी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, प्रिंसिपल सुतापा सरकार हेडमिस्ट्रेस पुश्पा सिंह, सीनियर मिस्ट्रेस रेन्जिनी एम.आर. सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर के साथ प्रतीक ओझा तथा वनिता ओझा ने भी विद्यार्थियों का साथ निभाया। मंच का संचालन छात्रा रेणुका तथा दृष्टि ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...