साई कॉलेज भिलाई के BCA फाइनल ईयर और MSC कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट्स ने की औद्योगिक भ्रमण… BSNL ऑफिस में सिग्नल ट्रासमिशन के बारे में छात्रों ने जाना

भिलाई। साई महाविद्यालय भिलाई के बीसीए फाइनल ईयर एवम् एमएससी कंप्यूटर साइंस के छात्र-छात्राओं को बीएसएनएल राजनांदगांव का औद्योगिक भ्रमण कराया गया जिसमे मुख्य रूप से हरप्रीत कौर, शिशिर श्रीवास्तव, कविता प्रसाद व बलराज कौर सहायक प्राध्यापक कम्प्यूटर साइंस एवम् छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सिग्नल ट्रासमिशन के बारे में जानकारी दी गई। इसमें बीएसएनएल के ए. जी. एम. मिस्टर मोहन ने छात्रों को सिग्नल ट्रांसमिशन के बारे में बताया, साथ ही छात्र – छात्राओं को स्टेशन , बैटरी रूम, सर्वर रूम भी दिखाया गया। जिसमें छात्र – छात्राओं को केंद्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इस औद्योगिक भ्रमण को सफल बनाने में महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री हरमीत सिंह सचदेव, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. ममता सिंग, प्रिंसिपल डॉ. डी. बी. तिवारी एवम् छात्र – छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ. ममता सिंग ने छात्रों के उत्साहवर्धन करते हुए आश्वासन दिया की भविष्य में भी औद्योगिक भ्रमण कराएंगे। उन्होंने छात्रों से कहा की औद्योगिक भ्रमण से छात्रों की सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है अत: वे अधिक से अधिक जानकारी लेने का प्रयास करे जितना सीखेगे उतना आगे बढ़ेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...