रायपुर में डंडे से पीट-पीटकर हत्या: झगड़ा शांत करने आए दो युवकों को तीन भाइयों ने डंडे, पाइप से बेदम पीटा… एक की हो गई मौत, एक घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी रात हत्या हो गई। हत्या, डीडी नगर में हुई है। दो गुटों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने के लिए बीच में पड़े एक युवक को एक गुट ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, चंगोराभाठा झंडा चौक गली के पास तीन भाई रामअवतार साहू, रामु साहू और बितेश उर्फ किशोर साहू अपने घर के पास मोहल्ले के रहने वाले दुर्गेश नामक लड़के को गालियां दे रहे थे। इसी बीच मोहल्ले का ही राजा ठाकुर और सुनील साहू भी मौके पर पहुंचे और पूछा क्या हुआ, क्यो गाली दे रहे हो।

इतना कहते ही तीनों आरोपी भाइयों ने राजा ठाकुर और सुनील साहू पर डंडे, पाइप और हाथ मुक्के से बेदम पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में राजा ठाकुर और सुनील साहू गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिए जगन्नाथ अस्पताल लाये। वहीं राजा की मृत्यु हो गई।

घटना के थाना डीडी नगर ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर दो आरोपी रामावतार साहू और रामू साहू को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी बितेश साहू की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर प्रेस क्लब फायरिंग केस में बड़ा एक्शन: आरोपी...

रायपुर। राजधानी के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया...

साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर कोर्ट का...

मुंगेली। साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर करने के मामले में मुंगेली की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। सत्र...

कुदरगढ़ दर्शन के लिए निकले परिवार पर टूटा कहर...

कोरिया। रविवार की सुबह कोरिया जिले में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। चरचा थाना क्षेत्र के...

स्नैपचैट से दोस्ती के बाद युवती का शोषण और...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देने, युवती का शारीरिक शोषण करने और करीब 4...