CG – ITI छात्रा से दुष्कर्म: युवती को ले जाकर किया रेप और मारपीट… मार्कशीट, आधार भी फाड़ दिया… किसी को बताने पर जान से मारने की देता था धमकी, अब आरोपी गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( आईटीआई) में पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म व मारपीट मामले में आरोपी कमल सिंह कुमेटी (24) को बालोद एवं नारायणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कांकेर जिले की छात्रा की रिपोर्ट पर तीन दिन पहले ही आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (ढ), 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

दुर्ग रेंज के आईजी के निर्देश पर एसपी ने टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने नारायणपुर रवाना की थी। जहां स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर बालोद लाया गया। जहां कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार छात्रा ने जानकारी दी है कि आरोपी ने अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया और मार्कशीट, आधार कार्ड को फाड़ दिया, सोने के लाॅकेट को भी तोड दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। मारने के बाद लाश को बोरे में भरकर पत्थर डालकर पानी में फेंक दूंगा कहकर छात्रा को धमकाता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...