बंगाली समाज ने ली मैराथन बैठक : 15 को नववर्ष मनाने लिया फैसला, सुभांकर को मिली मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

भिलाई। भिलाई बंगाली समाज (बीबीएस ) ने मैराथन बैठक ली। इसमें नव वर्ष (पोइला बोइशाख) पर 15 अप्रैल को वृहद स्तर पर सांस्कृतिक आयोजन को लेकर चर्चा की गई। साथ पदाधिकारी व सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। रामनगर वार्ड-19 निवासी पत्रकार सुभांकर रॉय को सर्वसम्मति से भिलाई बंगाली समाज (बीबीएस) का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भव्य आयोजन को लेकर समाज के सभी वर्ग काफी उत्साहित है। ज्ञात हो कि कोरोना महामारी के कारण विगत 2 वर्षों से प्रशासन व कोविड-19 के गाइडलाइन के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित नहीं की जा रही थी।

यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें भिलाई, भिलाई-3, चरोदा, कुम्हारी सहित आसपास निवासरत बंगाली समाज के लोग बड़ी संख्या में परिवार सहित शामिल होते हैं और बंगाली संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुति का आनंद लेते हैं।

इस आयोजन को भव्य रूप देने वरिष्ठ पदाधिकारी व युवा पीढ़ी एकजुट होकर तैयारी में जुटे हुए हैं। वरिष्ठ पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिथियों के स्वागत सहित दर्शकों के बैठने की व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई।

बैठक में बंगाली समाज का नव वर्ष पोइला बोइशाख 15 अप्रैल को सिविक सेंटर भिलाई स्थित ओपन एयर थिएटर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें प्रस्तुति के लिए कोलकाता के उभरती कलाकार मेखला दासगुप्ता व उनकी टीम को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है।

बैठक में डीके दत्ता, राजदीप सेन, मानव सेन, शेखर भट्टाचार्य, प्लावन बोस, सुबीर रॉय, सुप्रभात पाल, सुबीर भट्टाचार्य, संजीव मुखर्जी, रंगून सेनगुप्ता, तरुण पाल, उज्जल मजूमदार, शुभाशीष डे, गोपाल चक्रवर्ती, भुवन चटर्जी, शुभेंदु बागची, सुमन चक्रवर्ती, अरुण सरकार, अशोक बनर्जी, सुभांकर रॉय, आकाश माझी, दीप माझी, ऋषभ पाल सहित अन्य सदस्य व युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...