Bhanupratappur By-Election: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 3 बजे तक 65% ‌वोटिंग…EVM में बंद हुई कैंडिडेट्स की किस्मत, 8 को आएगा रिजल्ट; मतदान में महिलाए रहीं आगे

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोटिंग संपन्न हुई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 64.86 फीसदी मतदान रिकॉर्ड हुई है। जिसमें पुरुष वोटर 62.86% और महिला मतदाता 66.75% शामिल हैं। आधिकारिक फाइनल आंकड़ा थोड़ी देर बाद सामने आएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था। प्रत्याशियों की किस्तम अब EVM में बंद है। जिसकी गिनती 8 दिसंबर को होगी फिर नतीजों की घोषणा की जाएगी।

आपको बता दे की भानुप्रतापपुर क्षेत्र में कुल 1,95,822 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 9,05,266 पुरुष और 1,00,555 महिला मतदाता हैं। वहीं एक मतदाता थर्ड जेंडर में भी पंजीकृत है। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 256 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 82 मतदान केन्द्र नक्सलियों से खतरे के मामले में संवेदनशील और 17 मतदान केन्द्र अति संवेदनशील हैं।

राजनीतिक रूप से संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 23 है। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई थी। मतदान दोपहर 3 बजे तक खत्म हो गया। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ था।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे वोटिंग की शुरुआत हुई तथा तीन बजे मतदान समाप्ति तक 64.86 फीसदी वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अधिकारियों ने बताया कि तीन बजे वोटिंग केन्द्रों के दरवाजे बंद होने से पहले कई वोटर्स परिसर में मौजूद थे।

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक व विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्टूबर 2022 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसी कारण यह सीट खाली हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह से ही मतदान केन्द्र के सामने वोटर्स की लंबी लाइन देखी गई। क्षेत्र के तेलगरा वोटिंग केन्द्र में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने सबसे पहले वोट किया। वहीं भाजपा के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम ने अपने गृह ग्राम कसावाही में वोट डाला।

Exit mobile version