रिपब्लिक डे पर बड़ा तोहफा: भारत बायोटेक ने लॉन्च की नेजल वैक्सीन “INCOVACC”… 74वें गणतंत्र दिवस के दिन भारत को मिला कोरोना के खिलाफ नया हथियार

नई दिल्ली। देश में फिलहाल कोरोना की स्थिति नियंत्रित है पर कहा नहीं जा सकता कब कौन सा नया वेरिएंट तबाही मचा दे। इसलिए सतर्कता और प्रिकॉशन जरूरी है। आज देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज के दिन भारत बायोटेक ने बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने कोरोना के खिलाफ नेजल वैक्सीन लॉन्च की है। जिसका नाम “INCOVACC” है।

भारत को आज कोरोना की लड़ाई में एक और हथियार मिलने जा रहा है। वहीं पहली नेजल वैक्सीन आज लॉन्च होने जा रही है। अब से कुछ देर पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज दोपहर को नेजल वैक्सीन लांच किया है।

जानकारी दें कि, कंपनी ने आगामी दिसंबर 2022 में बताया था कि वह अपनी इंट्रानेजल वैक्सीन सरकार को 325 रुपये प्रति शॉट और निजी टीकाकरण केंद्रों को 800 रुपये प्रति शॉट के हिसाब से बेंचेगी।

पता हो कि, INCOVACC वैक्सीन को कोवैक्सिन बनाने वाली हैदराबाद की भारत बायोटेक ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (WUSM) के साथ आपस में मिलकर बनाया है। नाक से ली जाने वाली इस वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर भारत में लगाया जा रहा है।

भारत बायोटेक की इस नेजल वैक्सीन का नाम INCOVACC रखा गया है। पहले इसका नाम BBV154 था। इसे नाक के जरिए शरीर में पहुंचाया जाएगा। शरीर में जाते ही यह वैक्सीन कोरोना के इन्फेक्शन और ट्रांसमिशन दोनों को ही ब्लॉक कर देता है है।

जानकारी दें कि, नेजल वैक्सीन को इंट्रामस्कुलर वैक्सीन भी कहते हैं। यह वह वैक्सीन होती है जिसे नाक के जरिए दिया जाता है। क्योंकि ये नाक के जरिए दी जाती है इसलिए इसे इंट्रानेजल वैक्सीन भी कहा जाता है। यानी इसे मांसपेशियों में इंजेक्शन के जरिए देने की जरूरत नहीं है और न ही ओरल वैक्सीन की तरह ये पिलाई जाती है।यह एक तरह से नेजल स्प्रे जैसी है।​​​​​​​ जिसे नाक के जरिए ही दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...