गणतंत्र दिवस पर दुर्ग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ सम्मान; चीफ गेस्ट कैबिनेट मिनिस्टर रविंद्र चौबे ने किया सम्मान… सुपेला थाना और थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा को मिला बेस्ट शहरी थाने और TI का अवार्ड; देखिए पूरी सूची

दुर्ग। आज पुरे देश में 74वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में ध्वजारोहण के बाद बेरोजगारी भत्ता के साथ कई अन्य बड़ी घोषणाएं की है। दुर्ग जिले में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह पं. रवि शंकर स्टेडियम में उल्लेखनीय और विशेष कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि रविंद्र चौबे (कृषि, जल संसाधन और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग जिले के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।

मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहरण पश्चात समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही मंत्री जी ने इस मौके पर शहीद के परिवारजनों का किया सम्मान।

समारोह में संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

दुर्ग जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। जिला जनसंपर्क अधिकारी सौरभ शर्मा ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों ने राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर कार्यालय के सहायक संचालक आर नटेश, सहायक संचालक प्रदीप सिंह कंवर, छाया चित्रकार शशांक ठाकुर, कनक कोमरा, जिला समन्वयक गावेन्द्र देशमुख, दिनेश साहू, अंजली फूले, मंजु कोमरा, भोलाराम यादव, हिमेश ठाकुर, हेमराव गजभिये उपस्थित थे।

इनका हुआ सम्मान :-

उत्कृष्ट पुलिस शहरी थाना और TI- भिलाई के सुपेला बेस्ट शहरी थाने और TI दुर्गेश शर्मा को बेस्ट TI का अवार्ड मिला है।

जिला कार्यालय- तरुण ठाकुर सहायक ग्रेड 2, विमल शर्मा सहायक ग्रेड 3, राजेश यादव व प्रकाश काकड़े भृत्य, दीपेंद्र बघेल कंप्यूटर ऑपरेटर वर्ग 3 जिला।

निर्वाचन दुर्ग- छाया साहू सहायक प्रोग्रामर, मुकेश सिंह ठाकुर डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रकाश कुमार साहू सहायक आंतरिक लेखा परीक्षा एवं करारोपण अधिकारी।

अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग- प्रणय श्रीवास्तव प्रस्तुतकार न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग, विजय यादव डाटा एंट्री ऑपरेटर भुईयां शाखा तहसील कार्यालय दुर्ग, रमा वासनिक ग्राम कोटवार निकुम, अशोक यादव माल जमादार।

जिला पंचायत- मोहित कामले ए.वी.एफ.डी.।

सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना दुर्ग- राजू महानंद एसडीआरएफ, नरोत्तम चंदेल एसडीआरएफ, विजय चतुर्वेदी अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, नरोत्तम टंडन अग्निशमन एवं आपातकालीन।

स्वास्थ्य विभाग- डॉक्टर सरिता मींज सर्जिकल स्पेशलिस्ट विभाग प्रमुख सर्जरी विभाग, सैय्यद असलम सेक्टर सुपरवाइजर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3, मीना भारती आरएमओ महिला हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर करंजा भिलाई, ललित टंडन स्वीपर जिला चिकित्सालय दुर्ग।

जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग- देवेंद्र तिवारी प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसाली, मुकेश कुमार वर्मा शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमेरी पाटन, रवि सोनटेके भृत्य।

नगर पालिक निगम दुर्ग- सत्यनारायण शर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक विधि लिपिक, भुवन साहू उप राजस्व निरीक्षक।

जिला कोषालय दुर्ग- चंद्रभूषण साहू सहायक कोषालय अधिकारी।

पशु चिकित्सा सेवाएं- बल्लाराम सिन्हा परिचारक पशु चिकित्सा धमधा।

समाज कल्याण विभाग दुर्ग- राधिका साहू रसोईया।

आदिवासी विकास- एसके मरकाम वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षक, ओपी साहनी सहायक ग्रेड 3।

कृषि विभाग- व्ही. साजिल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्र नगपुरा।

उद्यानिकी विभाग- रविश साहू ग्रामीण उ. अधिकारी शासकीय उ. रोपणी अहेरी।

जनपद पंचायत – देवी राम ध्रुव वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी, कामिनी चंद्राकर सचिव ग्राम पंचायत चंदखुरी।

महिला एवं बाल विकास विभाग – रमन पटेल डाटा एंट्री ऑपरेटर, शशि देवांगन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भानपुरी।

कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ स्टेट पा. डि. कं. लि.- गौतम वर्मा सहायक लाइनमैन।

तांदुला जल संसाधन संभाग- ललित कुमार साहू अमीन, जय प्रकाश देवांगन मानचित्रकार।

नेहरू युवा केंद्र- शौर्य युवा संगठन कोड़िया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग