कांग्रेस ने भिलाई नगर निगम के वार्ड- 5 में निकाली बूथ स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा; मुकेश चंद्राकर ने कहा- यह यात्रा राहुल गांधी के यात्रा तक चलेगी

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्ड 05 में कांग्रेस ने भारत जोड़ो पद यात्रा निकली। बूथ स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर वार्ड पार्षद नगर पालिका निगम MIC सदस्य संदीप निरंकारी के नेतृत्व में वार्ड 05, कोसानगर में माडल टाऊन स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर निकाली गई। पद यात्रा के दौरान पार्षद रविशंकर कुरे का जन्मदिन भी सभी कांग्रेसजनों ने केक काट कर मनाया।

कांग्रेसियों ने बताया की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार बूथ स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में आज 20 अक्टूबर को शाम के समय वार्ड 5 मंदिर में पूजा अर्चना कर पदयात्रा निकली गई। कोसानगर वार्ड 05 कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने लगभग 06 किलोमीटर की वार्ड में पदयात्रा का आम जनमानस से मुलाकात की।

भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा के साथ ही हमें प्रदेश के सभी बूथो तक पदयात्रा आयोजित करना है। हर मतदान केंद्र अध्यक्ष एवं ब्लाक अध्यक्ष को पदयात्रा की जवाबदारी सुनिश्चित करना है। एआईसीसी के कार्यक्रमों के अनुसार हमे यात्रा कार्यक्रम चलाना है। यह यात्रा राहुल गांधी के यात्रा तक चलेगी।

पदयात्रा में अंताव्यवसायी वित्त निगम के उपाध्यक्ष पूर्व महापौर नीता लोधी, साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, पूर्व जोन अध्यक्ष मनोज पांडेय, वाय.के. सिंह, नगर निगम सभापति गिरिवर बंटी साहू, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार कशयप, जे आर साहू, शौकत अली, MIC सदस्य संदीप निरंकारी, केशव चौबे, रीता सिंह गेरा, चंद्रशेखर गवई, रिखी राम साहू, पार्षद रवि कुर्रे, राजू साहू राजू नरवरे अजय सिर्वविकर, निरंजय बिसाई, जोहन सिन्हा, प्रवक्ता राजेश शर्मा, दिनेश पाठक, महेंद्र साहू, नरसिंह नाथ, मो रफीक, सुभाष साव, फारूक खान, वाई के सिंह,अतुल चंद साहू, रविशंकर, लालचंद वर्मा, केशव चौबे, किशन यादव, नीतीश कश्यप, शौकत अली, अजय जगदाले, रवींद्र यादव, अतुल मुत्झारे बुद्धशरण बोरकर, रवींद्र यादव, हरि भाऊ, प्रखर वर्मा, प्रभाकर जनभंधु गुलाम उस्मानी, जय वर्मा, भोला साव, मधु चोबे, मेरिक सिंह, गोविंद कोसले, छोटू वीर बहादुर थापा कृष्णा यादव ईश्वर सोनी बलराम यादव किंगकांग राज शमशेर सिद्दकी नीलू निमेश कीर्ति वर्मा ईश्वरी बदनी अमीषा बघेल भुनेश्वरी रानी,नरसिंह नाथ निरंजन बिसाई सहित भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता वह आम जनमानस वार्ड वासी इस पदयात्रा में शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसमपर्क जारी:...

दुर्ग। दुर्ग में लोकसभा चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जनसम्पर्क लगातार जारी है। शुक्रवार को...

गंदगी फैलाने वालों का नाम होगा पब्लिक: समझाने के...

रिसाली। रिसाली निगम द्वारा बार-बार संमझाईस के बाद भी मिक्स कचरा देने वाले स्वच्छता के दुश्मन का नाम अब सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं...

भिलाई में दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर...

भिलाई। भिलाई में गुरुवार को तब सनसनी मच गई जब खबर सामने आई की भिलाई में गोलीकांड हुआ दामाद ने अपने ससुर पर गोली...

भिलाई में नाबालिग से रेप, ट्रैन से UP भागने...

भिलाई। दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। क्योकि पीड़िता नाबालिग है...

ट्रेंडिंग