नवरात्रि पर्व पर भक्तिमय हुआ भिलाई: MLA देवेंद्र यादव ने परिवार सहित किए माता रानी के दर्शन… मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

भिलाई। नवरात्रि पर्व पर पूरे शहर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल है। जगह-जगह भव्य दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं और माता रानी की आराधना में भक्तजन बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। शहर के प्रत्येक कोने में देवी माँ की महिमा गूंज रही है।

इसी कड़ी में भिलाई नगर विधानसभा के युवा विधायक देवेंद्र यादव भी अपने पूरे परिवार के साथ माता रानी के दरबार में पहुंचे। विधायक अपने पत्नी के साथ विभिन्न दुर्गा पंडालों में गए और माँ जगतजननी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी के चरणों में दीप, फूल और नारियल अर्पित कर प्रदेश और भिलाई वासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

पूरे परिवार के साथ विधायक को पंडालों में देखकर श्रद्धालुओं ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया और साथ में पूजा-अर्चना की। भक्ति के इस वातावरण में विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि “नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और संस्कारों का पर्व है। यह हमें सिखाता है कि अन्याय और अधर्म पर सदैव धर्म और सत्य की विजय होती है। माँ दुर्गा से यही प्रार्थना है कि वह सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।”

भिलाई के पंडालों में इस समय विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। कहीं झांकी के रूप में देवी माँ की अद्भुत प्रतिमाएं सजाई गई हैं तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए माता की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। माता रानी की जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...