Chhattisgarh : गर्लफ्रेंड ने रेप केस में फंसाया, जमानत पर छूटने के बाद युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा – प्यार में मिला धोखा…

बिलासपुर। प्यार में धोखा और रेप केस के दंश से टूटे एक युवक ने अपनी जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर उसका शव दो टुकड़ों में मिला, सिर धड़ से अलग पड़ा था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है।

मृतक का नाम गौरव सवन्नी (29) है। वह अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। गौरव इंजीनियर था और निजी कंपनी की नौकरी के लिए नोएडा गया था। वहीं उसकी मुलाकात शादी डॉट कॉम के जरिए दिल्ली की एक युवती से हुई और दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ, लेकिन कुछ समय बाद मामला पलट गया। युवती ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब 15 दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था।

रिहाई के बाद से ही गौरव गहरे डिप्रेशन में था। शनिवार शाम उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें लिखा— प्यार में धोखा खाया है… इसके बाद वह घर से निकल गया। सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना साझा की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

आखिरकार रात 12 बजे अल्का एवेन्यू के पास उसलापुर रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली। वह काले रंग की शर्ट और पैंट पहने था। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

गौरव के पिता अशोक सवन्नी ने कहा कि बेटा नोएडा से लौटने के बाद लगातार तनाव में था। उसके चचेरे भाई ने भी आशंका जताई कि गौरव ऑनलाइन साइट के जाल में फंस गया था। थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...