अडानी मामले पर बोले भिलाई कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर… “बीजेपी के तमाम प्रवक्ता अडानी के बचाव में उतर आए हैं…”

भिलाई। कांग्रेस भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने अडानी मामला पर आरोप लगाते हुए कहा कि “बीजेपी के तमाम प्रवक्ता अडानी के बचाव में उतर आए हैं। किसी अन्य नेता के साथ इतनी तस्वीरें नहीं होंगी जितनी मोदी और अडानी के साथ हैं, यह गहरी साठगांठ का प्रमाण है। बीजेपी कह रही है कि कांग्रेस सरकार के समय छत्तीसगढ़ में अडानी का निवेश सबसे ज्यादा हुआ। इससे ये बात साफ है कि भाजपा मान रही है कि यूएस कोर्ट की कार्रवाई सही है और अडानी गलत तो अडानी पर FIR करके जांच कब करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि, “बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है कि गौतम अडानी ने भारतीय और अमेरिकी कानून तोड़े हैं। राहुल गांधी ने कहा कि गौतम अडानी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। भूपेश बघेल ने (जेपीसी) के गठन की मांग का समर्थन किया है।” मुकेश चंद्राकर ने कहा कि जहां तक अडानी के निवेश की बात है जितने भी कोयला खदान स्वीकृत हुए वो रमन सरकार के वक्त के हैं। SECL की खदान भी बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के अडानी को सौंप दी।

उन्होंने कहा कि, कोरबा वेस्ट, लैंको और जीएमआर खदान भी अडानी को दे दी। NMDC की खदान भी उसी समय ज्वाइंट वेंचर बना जब डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, माइनिंग के चेयरमैन शिवरतन शर्मा थे, NMDC और CMDC का ज्वाइंट वेंचर बनाकर अडानी को दे दिया गया। हजारों करोड़ का निवेश है या तो डॉ. रमन सिंह ने उपकृत किया है या मोदी सरकार ने उपकृत किया है। अमेरिका की जांच में कहा गया है कि अडानी ने हिंदुस्तान और अमेरिका में अपराध किया है। मगर हिंदुस्तान में अडानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।’केंद्र सरकार को अडानी समूह के खिलाफ आरोपों को गंभीरता से लेना चाहिए और मामले की गहन जांच करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...